लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ढूढ़कर लाने वाले को 11,000 रूपये का इनाम दिया जाएगा : जीतू पटवारी

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:01 IST

Open in App

भोपाल, चार मई मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मंगलवार को घोषणा की कि कोरोना महामारी के भयावह स्थिति के बीच गायब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को ढूढ़कर लाने वाले को 11,000 रूपये का इनाम दिया जाएगा।

पटवारी ने यहां वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संवाददाताओं को बताया, ‘‘मध्य प्रदेश में सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का अता पता नहीं है और जनता उन्हें ढूंढ़ रही है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को ढूंढकर लाने वाले को मैं 11,000 रूपये का इनाम दूंगा।’’

पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की सरकार झूठ पर झूठ बोले जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से कोरोना संक्रमण के कारण स्थिति भयावह हो गयी है और प्रदेश में कोई ऐसा अस्पताल नहीं है जहां हर सुविधा उपलब्ध हो।

पटवारी ने आरोप लगाया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति को लेकर सरकार बड़े- बड़े दावे कर रही है, लेकिन यह न तो मरीज को मिल रही है और न ही अस्पताल को और यह भाजपा नेताओं और विधायकों के घर जा रही है।

वहीं, प्रदेश भाजपा ने पटवारी के इन आरोपों को गलत बताया है।

मध्य प्रदेश भाजपा सचिव एवं प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कांग्रेस का बयान राजनीतिक जुमलेबाजी है। मंत्री एवं उनका पूरा स्वास्थ्य विभाग संकट की इस घड़ी में पूरे जी जान से काम कर रहा है । यदि पटवारी उनसे मिलना चाहते हैं, तो उन्हें सीधे मंत्री को फोन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे