लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने लोगों से अंग दान करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को लोगों से न केवल अपने अंग दान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया, बल्कि देश में प्रतिरोपण के लिए उपलब्ध अंगों के अभाव के बारे में प्रचार करने और दूसरों को आगे आने के लिए प्रेरित करने को भी कहा।

उन्होंने कहा, “जीते जी रक्तदान, मरने के बाद अंगदान। हमारे जीवन का यही आदर्श वाक्य होना चाहिए।”

यहां 12वें भारतीय अंगदान दिवस को संबोधित करते हुए मंत्री ने अधिक समन्वय का आह्वान किया और इस बात का विशेष उल्लेख किया कि अंगदान की हिचकिचाहट को दूर करने में पूरे समाज को सक्रिय भूमिका निभाने की जरूरत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “प्रतिरोपण प्राप्तकर्ताओं को मृत दाताओं द्वारा दिए गए जीवन के उपहार का जश्न मनाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन अंग दान को बढ़ावा देने के लिए किया गया था, जब देश में अंग प्रतिस्थापन की मांग अंग दान से कहीं अधिक थी।”

मांडविया ने कहा, “हमारी संस्कृति ‘शुभ’ और ‘लाभ’ पर जोर देती है जहां व्यक्तिगत कुशलता समुदाय के भले में निहित होती है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “12वें भारतीय अंगदान दिवस में भाग लेना मेरे लिए सम्मान की बात है, यह दिन अंगदान के नेक कार्य के लिए मनाया जाता है। वर्ष 2010 से, मृतक दाताओं और उनके परिवारों द्वारा समाज में किए गए योगदान को याद करने के लिए हर साल भारतीय अंग दान दिवस मनाया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि देश में प्रति वर्ष किए गए अंग प्रतिरोपण की कुल संख्या 2013 में 4,990 से बढ़कर 2019 में 12,746 हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि दान एवं प्रतिरोपण पर वैश्विक निगरानी (जीओडीटी) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत अब दुनिया में केवल अमेरिका और चीन से पीछे है और तीसरे स्थान पर है।

इसी तरह अंगदान की दर 2012-13 की तुलना में करीब चार गुना बढ़ गई है।

मांडविया ने कहा, “हालांकि हम अभी भी प्रतिरोपण की आवश्यकता वाले रोगियों की संख्या और मृत्यु के बाद अंग दान करने के लिए सहमति देने वाले लोगों की संख्या के बीच एक बड़े अंतर का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, कोविड-19 महामारी के कारण अंग दान और प्रतिरोपण गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, जिसे हम जल्द ही पीछे छोड़ने की उम्मीद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos