दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में सही समय पर लागू हुआ लॉकडाउन: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 25, 2020 09:48 IST2020-05-24T17:10:49+5:302020-05-25T09:48:30+5:30
हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन ने कहा कि भारत ने लॉकडाउन सही वक्त पर किया गया, कुछ देशों में जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो उन्होंने लॉकडाउन का निर्णय लिया और ज्यादातर जगहों पर यह आंशिक लॉकडाउन था।

दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में सही समय पर लागू हुआ लॉकडाउन: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले कि भारत ने लॉकडाउन सही वक्त पर किया, जबकि बहुत से विकसित देशों ने इसे लागू करने में देरी की। लॉकडाउन से पहले कोरोना केस के डबल होने की संख्या 3.4 थी। यह अब 13 दिन से ज्यादा। कुछ देशों में जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई तो उन्होंने लॉकडाउन का निर्णय लिया और ज्यादातर जगहों पर यह आंशिक लॉकडाउन था।
देश में फिलहाल लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है, हालांकि चौथे लॉकडाउन में कई रियायते दी गई हैं। बस, ट्रेन, दुकाने आदि नियम के साथ खोल दिए गए हैं। कोरोना वायरस को लेकर दुनिया भर में जंग जारी है। तेजी से फैलते महामारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Lockdown was imposed in India at the right time. Other developed countries wasted many days to take this decision. In some countries when situation went out of control they took the decision of lockdown & in most places it was partial lockdown: Union Health Minister pic.twitter.com/SQnBI12R2D
— ANI (@ANI) May 24, 2020
वहीं बात करें भारत में कोरोना के आंकड़ो की तो स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में इस महामारी के 6,767 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कोरोना के कुल संक्रमित मामलों और मौतों का 1,31,868 और 3,867 हो गया है। राहत की बात यह है कि 54,441 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के मुताबिक रिकवरी रेट सुधर कर 41.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है.