लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और उनकी पत्नी ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली

By भाषा | Updated: March 30, 2021 12:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और उनकी पत्नी ने मंगलवार को दिल्ली के ‘हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट’ में कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली।

भारत में वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी रोग से पीड़ित 45 से 59 साल से अधिक उम्र के लोगों के एक मार्च से कोविड-19 रोधी टीकाकरण की शुरुआत की गई थी।

वर्धन की पत्नी नूतन गोयल ने पहले टीका लगवाया। उन्हें कोवैक्सीन टीके की दूसरी खुराक दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने भी टीके की खुराक ली। उन्होंने दो मार्च को टीके की पहली खुराक ली थी।

केंद्रीय मंत्री ने कोविड-19 रोधी टीके के पात्र सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने लोगों से टीके को लेकर कोई भी संशय नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों ही टीके सुरक्षित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा