लाइव न्यूज़ :

हेल्थ मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी कैमरे पर खुलेआम नकदी लेते हुए देखे गए, चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिएः सोरेन

By भाषा | Updated: July 23, 2019 16:30 IST

विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘वैसे तो राज्य की रघुवर दास सरकार हर तरफ भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है लेकिन उनके स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी तो खुलेआम कैमरे पर नकदी लेते हुए देखे गए हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देसोरेन ने कहा, ‘‘वैसे तो राज्य की रघुवर दास सरकार हर तरफ भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है।वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि उन्होंने किसी परियोजना के लिए पैसा दिया था।

झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि खुलेआम भ्रष्टाचार के आरोपों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने का आरोप लगाते हुए आज यहां विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘वैसे तो राज्य की रघुवर दास सरकार हर तरफ भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है लेकिन उनके स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी तो खुलेआम कैमरे पर नकदी लेते हुए देखे गए हैं। ऐसे में उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।’’

ज्ञातव्य है कि कुछ दिनों पूर्व स्वास्थ्य मंत्री को एक मामले के लिए डील करते हुए कथित रूप से नकदी लेते हुए ऑन कैमरा स्थानीय मीडिया में दिखाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि उन्होंने किसी परियोजना के लिए पैसा दिया था और उसी का हिसाब ले रहे थे। लेकिन विपक्ष और मीडिया ने उसे गलत तरीके से रिश्वत के तौर पर पेश करने की कोशिश की।

एक अन्य सवाल के जवाब में हेमंत ने कहा कि सरकार विधि व्यवस्था में पूरी तरह विफल है, राज्य में कहीं मॉब लिंचिंग की घटना हो रही है तो कहीं डायन बिसाही बताकर लोगों की जान ली जा रही है लेकिन सरकार है कि उसकी कान पर जूं नहीं रेंग रही है।

हेमंत ने अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं जमीन घोटाले के बारे में पूछे गए सवाल पर दो टूक कहा कि उनके खिलाफ मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था, आखिर एसआईटी की उस रिपोर्ट का क्या हुआ? उन्होंने सरकार को अपने खिलाफ कार्यवाही करने की चुनौती दी। 

टॅग्स :झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है