लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को कोविड टीकों के सुरक्षित और प्रभावी होने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 टीका लगवाने से लोग संक्रमण से अपना बचाव कर सकेंगे और कुछ समय में यह महामारी जड़ से खत्म हो जाएगी।

उन्होंने कुछ लोगों के बीच टीका लगवाने से संबंधित शंकाओं दूर करने के लिये आईईसी के पोस्टर जारी करते हुए यह बात कही।

केन्द्रीय मंत्री ने टीकों से संबंधित सुरक्षा और प्रभावकारिता पर टिप्पणी करते हुए कहा, ''यह विडंबना है कि एक ओर तो दूसरे देश हमसे टीके मांग रहे हैं वहीं, दूसरी ओर हमारे देश में एक ऐसा वर्ग है कि जो अपने संकीर्ण राजनीतिक फायदों के लिये इन टीकों के बारे में गलत जानकारी फैलाकर संदेह पैदा कर रहा है। ''

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में हर्षवर्धन के हवाले से कहा गया, ''कोविड टीका लगवाने से कोई व्यक्ति संक्रमण से बचाव तो कर ही सकता है। साथ ही इससे कुछ समय में यह महामारी भी जड़ से खत्म हो जाएगी। ''

मंत्री ने लोगों से टीके बारे में ''झूठे निहित अभियानों और गलत जानकारी'' से सावधान रहने का आग्रह किया।

मंत्री ने कोविड टीकों की सुरक्षा और प्रभावकारिता पर टिप्पणी करते हुए कहा, ''मशहूर अस्पतालों के सभी नामचीन डॉक्टर टीके लगवा चुके हैं और टीकाकरण कार्यक्रम की प्रशंसा कर चुके हैं। राजनीतिक हित रखने वाले लोग संवेदनशील लोगों के बीच टीके को लेकर अफवाहें फैलाकर झिझक पैदा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे