लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से रक्तदान और प्लाज्मा दान की अपील की

By भाषा | Updated: May 3, 2021 18:51 IST

Open in App

जयपुर, तीन मई राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा है कोरोना महामारी के दौर में स्वस्थ्य व्यक्तियों को रक्तदान और कोरोना को हराकर आए लोगों को प्लाज्मा दान के लिए आगे आना चाहिए और ऐसा कर कई लोगों को जीवन दान दिया जा सकता है।

चिकित्सा मंत्री सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की ओर से आयोजित 13वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि रक्तदान और प्लाज्मा दान से पूर्व किसी भी व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि कई शोधों में यह पाया गया है कि टीकाकरण के तीन महीने बाद तक रक्तदान नहीं किया जा सकता और ऐसे में युवा टीका लगवाने से पहले रक्तदान जरूर करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में रक्तदान के साथ प्लाज्मा दान की भी आवश्यकता है जिससे कि अधिक से अधिक कोरोना संक्रमितों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की पहली लहर में राजस्थान सरकार के प्रबंधन की देश—दुनिया में चर्चा हुई और प्रदेश में बीते एक वर्ष के दौरान स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को तेजी से मजबूत किया गया है और इसी का नतीजा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर का राज्य मजबूती के साथ सामना कर पा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान