लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य अवसंरचना, खाद्य, कृषि जैव प्रौद्योगिकी और चिकित्सा को मिले विशेष क्षेत्र का दर्जा: मुखर्जी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, 18 नवंबर पुलित्जर पुरस्कार (2011) विजेता डॉ सिद्धार्थ मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वास्थ्य अवसंरचना, खाद्य, कृषि जैव प्रौद्योगिकी और चिकित्सा विज्ञान को विशेष क्षेत्र का दर्जा मिलना चाहिए। प्रसिद्ध पुस्तक ‘द एम्पेरर ऑफ मैलाडीज: ए बायोग्राफी ऑफ कैंसर’ के लेखक ने बेंगलुरु टेक सम्मेलन-2021 एक सत्र में कहा, “स्वास्थ्य क्षेत्र के साथ वैसा ही बर्ताव होना चाहिए जैसा राष्ट्र निर्माण के क्षेत्रों के साथ होता है।

भारत को स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की तर्ज पर एक आयोग का गठन करना चाहिए और छह से आठ महीनों में सुझाव लेने चाहिए। सरकार इस काम में तेजी लाने के लिए जमीन के साथ कर में छूट दे सकती है।”

प्रख्यात भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर मुखर्जी ने कहा कि भारत ने कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से महारत हासिल की है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग कैंसर के उपचार का अधिक खर्च वहन नहीं कर सकते जबकि इससे पीड़ित होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

कैंसर विशेषज्ञ ने कहा, “हर भारतीय परिवार के लिए कैंसर उपचार कराने के लिए इंग्लैंड , अमेरिका या जर्मनी जाना संभव नहीं है और इसलिए निवेशकों को अपना नजरिया बदलने की जरूरत है।”

मुखर्जी ने कहा कि प्रौद्योगिकी को किफायती और उपयोग करने में सरल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण कोई मजाक नहीं है, राष्ट्र की प्रगति नई खोज और अनुसंधान करने से होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos