स्वास्थ्य सूचकांक: पूर्वोत्तर राज्यों में त्रिपुरा आगे की दौड़ में शामिल राज्य

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:16 IST2021-12-28T20:16:35+5:302021-12-28T20:16:35+5:30

Health Index: Tripura ahead in Northeast states | स्वास्थ्य सूचकांक: पूर्वोत्तर राज्यों में त्रिपुरा आगे की दौड़ में शामिल राज्य

स्वास्थ्य सूचकांक: पूर्वोत्तर राज्यों में त्रिपुरा आगे की दौड़ में शामिल राज्य

अगरतला, 27 दिसंबर नीति आयोग द्वारा घोषित 2019-20 के स्वास्थ्य सूचकांक में छोटे राज्यों की श्रेणी में त्रिपुरा और मिजोरम ‘आगे की दौड़ में शामिल राज्यों’ में उभर कर सामने आए हैं। ‘स्वस्थ राज्य प्रगतिशील भारत’ शीर्षक वाली रिपोर्ट, नीति आयोग द्वारा विश्व बैंक से तकनकी सहायता प्राप्त कर तैयार की गई थी जिसे सोमवार को जारी किया गया।

इसमें स्वास्थ्य मानकों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ‘रैंकिंग’ की गई है। मिजोरम ने 75.77 के स्कोर के साथ इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा त्रिपुरा ने 70.16 स्कोर प्राप्त किया और सिक्किम को 55.33 स्कोर मिला। गोवा को 53.68, मेघालय को 43.05, मणिपुर को 34.26, अरुणाचल प्रदेश को 33.91 और नगालैंड को 27.00 स्कोर मिला।

संदर्भ वर्ष (2019-20) के लिए समग्र सूचकांक के आधार पर राज्यों को तीन श्रेणी में बांटा गया था- ‘आकांक्षी’, ‘उपलब्धि हासिल करने वाला’ और ‘आगे की दौड़ में शामिल रहने वाला।’

अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और नगालैंड को आकांक्षी, गोवा और सिक्किम को उपलब्धि हासिल करने वाले, तथा मिजोरम और त्रिपुरा को आगे की दौड़ में शामिल राज्य की श्रेणी में रखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Health Index: Tripura ahead in Northeast states

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे