लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री और स्वास्थ्य खाता मिलकर बनायेंगे अंतरसंचालनीय प्रणाली: शर्मा

By भाषा | Updated: December 15, 2021 14:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आरएस शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री, स्वास्थ्य पेशेवर रजिस्ट्री और स्वास्थ्य खाता मिलकर एक अंतरसंचालनीय प्रणाली बनाएंगे, जिससे ग्राहकों और सुविधा प्रदाताओं के बीच संबंध सुनिश्चित होगा।

विदेश मंत्रालय की सह-मेजबानी में आयोजित छठे सालाना वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, शर्मा ने कहा कि एक स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री होने जा रही है, जो अनिवार्य रूप से देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक संदर्भ रजिस्ट्री के रूप में काम करेगी और इसका उपयोग विभिन्न सुविधाओं का पता लगाने के लिए किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह, हमारे पास स्वास्थ्य पेशेवरों की रजिस्ट्री होने जा रही है, जिसका अर्थ है चिकित्सकों और विभिन्न श्रेणियों के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की रजिस्ट्री। इससे लोगों को नजदीकी चिकित्सक का पता लगाने में मदद मिलेगी। इसी तरह, हमारे पास व्यक्ति के स्वास्थ्य रिकॉर्ड की रजिस्ट्री होने वाली है, जिसका अर्थ यह होगा कि व्यक्ति अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड की जानकारी पाने में सक्षम होगा।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘साथ ही सरकार ने एक स्वास्थ्य आईडी प्रणाली बनायी है जो एक स्वास्थ्य खाते की तरह काम करेगा, जहां लोग अपना चिकित्सा रिकॉर्ड देख सकेंगे। स्वास्थ्य आईडी प्रणाली गोपनीयता पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा