लाइव न्यूज़ :

भाजपा के 15 साल के शासन में स्वास्थ्य सुविधाओं को हाशिए पर रखा गया : बघेल

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:29 IST

Open in App

रायपुर, 21 मई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान राज्य की पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर उसके 15 साल के शासन काल में स्वास्थ्य सुविधाओं को हाशिए पर रखने का आरोप लगाया है।

बघेल ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में राज्य के 22 लाख किसानों को खरीफ सीजन 2020-21 की पहली किस्त के रूप में 1500 करोड़ रुपए की कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) का अंतरण उनके बैंक खातों में किया गया।

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ जनता के मनोबल, अपूर्व सहयोग और राज्य सरकार की मेहतन के बल पर महामारी की दूसरी लहर से उबरने की स्थिति में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में 20 मई तक कुल नौ लाख 36 हजार 423 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से आठ लाख 42 हजार 662 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 81,466 लोग उपचाराधीन हैं। राज्य में 12,295 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हुई है। राज्य में संक्रमण दर 11.10 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।

बघेल ने कहा कि 2018 में राज्य में कुल 279 आईसीयू बिस्तर थे जिन्हें बढ़ाकर 729 किया गया है। वहीं ऑक्सीजन बिस्तरों की संख्या 1242 से बढ़ाकर 7042 की गई है। राज्य में एक भी एचडीयू बिस्तर नहीं था, लेकिन आज 515 एचडीयू बिस्तर हैं। राज्य में 2018 के अंत में 204 वेंटीलेटर्स थे जिनकी संख्या अब 593 हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 20 मई की सुबह तक राज्य में 13,351 सामान्य बिस्तर, 7644 ऑक्सीजन बिस्तर, 925 एचडीयू बिस्तर, 1148 आईसीयू बिस्तर और 429 वेंटिलेटर बिस्तर कुल 23,497 बिस्तर खाली हैं।

बघेल ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु समूह को कोविड-19 टीका की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ राज्य का स्थान पूरे देश में छठवां है। पूरे देश में सिर्फ लद्दाख, सिक्किम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप और हिमाचल प्रदेश ही छत्तीसगढ़ से आगे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यदि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को टीके की पहली खुराक की बात करें तो छत्तीसगढ़ (98.4 प्रतिशत) पूरे देश में गुजरात, झारखंड (दोनों 100 प्रतिशत), दमन दीव (98.7 प्रतिशत) के बाद तीसरे स्थान पर है। 20 मई तक राज्य में कुल 68 लाख 34 हजार टीके की खुराक लगाई गई है। 18-44 वर्ष के आयु के कुल 6,66,101 हितग्राहियों का टीकाकरण किया गया। वहीं गांवों में कोविड दवाईयों के छह लाख 65 हजार किट वितरित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग