लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य विभाग जीवनशैली संबंधी बीमारियों का पता लगाने के लिए वार्षिक जांच करे : विजयन

By भाषा | Updated: September 13, 2021 19:04 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 सितंबर केरल में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को बुजुर्गों पर ध्यान देने, जीवनशैली संबंधी बीमारियों का समय पर पता लगाने के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार करने सहित तमाम निर्देश दिए।

राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने यह निर्देश ‘नवा केरल एक्शन प्लान अरद्रम एक्शन कमेटी की बैठक’ में दिये। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि वह बुजुर्गों और उन लोगों पर ध्यान दें जो बीमार हैं और अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर हैं।

विजयन ने कहा कि पूरे राज्य में फैले स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों का एक समूह महीने में कुछ दिन बुजुर्गों और दिव्यांगों से मिले और पता करे कि उनकी सेहत कैसी है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय निकायों की सहभागिता से वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करे और उन लोगों का पता लगाए जो जीवनशैली संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हैं।

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार करने और महामारी के संदर्भ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के समन्वय से अनुसंधान करने का भी निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर