लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य विभाग ने जींद जिले में निजी अस्पताल पर छापेमारी कर अवैध गर्भपात का मामला पकड़ा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 20:07 IST

Open in App

जींद, 14 अप्रैल हरियाणा के जींद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने भिवानी रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर छापेमारी कर कथित अवैध गर्भपात का मामला पकड़ा है। छापेमारी टीम ने अस्पताल से खाली एमटीपी किट भी बरामद की है।

शहर थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी की शिकायत पर अस्पताल संचालिका के खिलाफ मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी अधिनियम (एमटीपी) के तहत मामला दर्ज किया है।

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि भिवानी रोड स्थित कुमार अस्पताल में अवैध गर्भपात करवाया जाता है, जिसके बाद विभाग ने फर्जी ग्राहक भेजकर मामले की तस्दीक की और फिर नोडल अधिकारी डॉ़ पालेराम के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की गई।

शहर थाना के जांच अधिकारी यशबीर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालिका के खिलाफ अवैध रूप से गर्भपात करवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं