लाइव न्यूज़ :

बिना डॉक्टर के स्वास्थ्य केंद्र : मप्र मानवाधिकार आयोग ने सरकार को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:15 IST

Open in App

भोपाल, 13 अगस्त मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग (एमपीएचआरसी) ने रायसेन जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले तीन महीने से डॉक्टर नहीं होने के मामले में शुक्रवार को राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।

एमपीएचआरसी के जनसंपर्क अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन ने रायसेन जिले के सुल्तानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई डॉक्टर नहीं होने के कारण ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों का मामला सामने आने के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) रायसेन से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

आयोग की एक विज्ञप्ति में यहां बताया गया कि रायसेन जिले के सुल्तानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन माह से डॉक्टर ही नहीं है, जिसके चलते आस-पास के गांवों से आने वाले गरीब मजदूर मरीजों को दर-दर भटकने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है।

कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 70 गांवों की गरीब जनता इलाज कराने के लिये दूर-दराज के क्षेत्रों से यहां पहुंचती है, लेकिन जब उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पाता, तो वह शहर के दूसरे मंहगे अस्पतालों मे इलाज करवाने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र