लाइव न्यूज़ :

बिहार के कटिहार में टीचर ने नाबालिग छात्रा का काटा गाल, ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई, गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 19, 2021 11:29 IST

बिहार के कटिहार जिले के एक प्राइमरी स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया और उसका गाल काट दिया । उसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को खूब पीटा और पुलिस उसे पकड़कर ले गई ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कटिहार में टीचर ने छात्रा के साथ किया दुर्व्यवहार ग्रामीणों ने मामला सामने आने के बाद टीचर की कर दी पिटाईगांववालों ने कहा कि पहले भी छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ है

पटना :  बिहार के कटिहार जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने एक स्कूल के प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी । टीचर को उसके बाद पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया  और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है । 

घटना कटिहार जिले के सेमापुर इलाके के पिपरी बहियार प्राइमरी स्कूल की है । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रधानाध्यापक ने कक्षा चार की 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश की और उसके गाल पर काट लिया । बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग कमरे में भागे । 

इस पूरी घटना के बाद आरोपी को आइसोलेट कर स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया गया । इस बीच लड़की के परिजन और अन्य स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी हुई और वे स्कूल के बाहर जमा हो गए । कुछ ही देर में पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची और जब वे प्रधानाध्यापक को बाहर ले जा रहे थे तो गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी पर हमला कर दिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी । 

यहीं नहीं भीड़ ने आरोपी पर लाठियों से हमला किया और पुलिसकर्मियों के सामने ही उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश भी की और अंततः पुलिस आरोपी को छुड़ाकर अपने साथ ले गई ।  जनता की पिटाई का ये वीडियो व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ।  आरोपी ने दावा किया कि जब उसने नाबालिग से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो उसकी मानसिक क्षमता समाप्त हो गई थी ।

स्थानीय लोगों ने कहा कि स्कूल में किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ का यह पहला मामला नहीं है और जब ताजा घटना सामने आई, तो गांव के लोग बहुत ज्यादा आक्रोशित हो गए और उन्होंने मामले को अपने हाथों में लेने का फैसला किया और उसकी पिटाई कर दी ।

कटिहार एएसपी रश्मि ने इंडिया टुडे को बताया कि पीड़िता का बयान लिया गया और बरारी थाने में मामला दर्ज किया गया । उन्होंने कहा कि आरोपी हिरासत में है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा ।

एएसपी ने कहा कि “मैंने अभी तक आरोपियों को पीटने वाले लोगों के वीडियो नहीं देखे हैं लेकिन अगर वाकई ऐसा है तो कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । हम मामले की जांच कर रहे हैं । ” 

टॅग्स :बिहारकटिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं