लाइव न्यूज़ :

विद्यालय में अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन अलग रखने के मामले में प्रधानाध्‍यापिका निलंबित

By भाषा | Updated: September 26, 2021 12:08 IST

Open in App

मैनपुरी (उप्र), 26 सितंबर मैनपुरी जिले के बेवर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दौदापुर की प्रधानाध्यापिका को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मध्यान्ह भोजन में अनुसूचित जाति के छात्रों के बर्तन अलग रखवाने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

विद्यालय की दोनों रसोइयों को भी सेवा से हटा दिया गया है। मुख्‍य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनोद कुमार ने बताया कि मध्यान्ह भोजन में अनुसूचित जाति के छात्रों के बर्तनों के संबंध में जातिगत भेदभाव की शिकायत पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।

कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान मंजू देवी के पति साहब सिंह ने शिकायत की थी कि विद्यालय में अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन अलग रखे जाते हैं। अनुसूचित जाति के बच्चों द्वारा प्रयोग किये गये बर्तनों को रसोई में रखने की अनुमति नहीं थी।

सीडीओ ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि शिकायत मिलने पर उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह और परियोजना निदेशक के. के. सिंह के साथ विद्यालय और रसोई का निरीक्षण किया और वहां अनुसूचित जाति के बच्चों द्वारा प्रयोग किये गये बर्तनों को अलग कक्ष में पाया। सीडीओ ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही दो रसोइयों को सेवा से हटा दिया और प्रधानाध्यापिका गरिमा सिंह राजपूत को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह