लाइव न्यूज़ :

प्रधानाध्यापक व पुस्तकालय अध्यक्ष, पटवारी रिश्वत मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 20:24 IST

Open in App

जयपुर, 24 फरवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को अलग अलग जगहों पर कार्रवाई कर विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक व पुस्तकालय अध्यक्ष और सवाईमाधोपुर के पटवारी को रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी ।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि करौली के रावताड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश मीना तथा पुस्तकालय अध्यक्ष धर्मसिंह मीना ने परिवादी से विद्यालय के नवनिर्मित भवन के पूर्ण होने पर कार्य अनुशंषा टिप्पणी देने की एवज में एक लाख रूपये की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के दल ने बुधवार को आरोपी प्रधानाध्यापक और पुस्तकालय अध्यक्ष को परिवादी से 30 हजार रूपये नकद व 70 हजार रूपये का चैक के माध्यम से लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य दल ने सवाईमाधोपुर के सुनरी के पटवारी आरोपी तेजाराम को दो हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos