लाइव न्यूज़ :

अपराह्न 2.30 बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: January 22, 2021 14:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से शुक्रवार अपराह्न 2.30बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि26 किसान लीड बैठक

केंद्रीय मंत्रियों ने किसान संगठनों के साथ 11वें दौर की वार्ता शुरू की

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को लेकर करीब दो महीने से किसानों और सरकार के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए शुक्रवार को तीन केन्द्रीय मंत्रियों ने किसान समूहों के प्रतिनिधियों के साथ 11वें दौर की वार्ता शुरू की।

दि21 कांग्रेस लीड सीडब्ल्यूसी

सीडब्ल्यूसी की बैठकः चुनाव प्राधिकरण ने अध्यक्ष का चुनाव व अधिवेशन मई में कराने का प्रस्ताव रखा

नयी दिल्ली : कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडल्यूसी) की शुक्रवार को बैठक शुरू हुई। इसमें संगठन के चुनाव, किसान आंदोलन और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

प्रादे40 वाराणसी मोदी टीका

कोविड-19 का टीका दुनिया की सबसे बड़ी जरूरत, भारत इसमें आत्मनिर्भर: मोदी

वाराणसी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 का टीका आज दुनिया की सबसे बड़ी जरूरत है और भारत इस मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर है।

प्रादे19 कर्नाटक धमाका येदियुरप्पा

शिवमोगा धमाका: दो लोग हिरासत में लिए गए, येदियुरप्पा ने मृतकों के प्रति संवेदना जताई

बेंगलुरु : कर्नाटक के शिवमोगा जिले में विस्फोट की घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह बताया।

प्रादे33 असम मोदी लीड दीक्षांत

क्रिक्रेट के मैदान से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई तक ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना का हो रहा फैलाव: मोदी

तेजपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ अभियान हर भारतवासी के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है और इसकी भावना की व्यापकता आज क्रिक्रेट के मैदान से कोविड-19 के खिलाफ जंग तक में नजर आ रही है।

दि18 न्यायालय सिविल सर्विसेज

कोविड-19 के कारण यूपीएससी परीक्षा से वंचित छात्रों को एक और मौका देने के पक्ष में नहीं केंद्र

नयी दिल्ली : केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह पिछले साल महामारी के कारण संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं होने से अपना आखिरी मौका गंवा देने वाले अभ्यर्थियों को एक और अवसर देने के पक्ष में नहीं है।

दि17 सीबीआई कैम्ब्रिजएनालिटिका

सीबीआई ने अवैध तरीके से डेटा एकत्रित करने के मामले में कैम्ब्रिज एनालिटिका पर मामला दर्ज किया

नयी दिल्ली : सीबीआई ने ब्रिटेन स्थित कैम्ब्रिज एनालिटिका और ग्लोबल साइंस रिसर्च के खिलाफ भारत में फेसबुक उपयोगकर्ताओं का डेटा व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए गैरकानूनी तरीके से एकत्रित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

प्रादे37 बंगाल मंत्री इस्तीफा

पश्चिम बंगाल के मंत्री ने ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को उस वक्त एक और झटका लगा जब राज्य के वनमंत्री राजीव बनर्जी ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

प्रादे36 झारखंड खदान धंसी

झारखंड में खदान धंसी, दो लोगों की मौत, दो को बचाया गया, चार अभी लापता

कोडरमा: झारखंड में कोडरमा के फुलवरिया इलाके में बृहस्पतिवार को एक खदान धंसने से वहां अभ्रक के टुकड़े चुन रहे आठ लोग दब गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि दो के शव शुक्रवार को बरामद किए गए। चार लोग अभी भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे21 महाराष्ट्र मुंडे लीड शिकायत

महिला ने महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत वापस ली

मुंबई: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दि24 दिल्ली बर्ड फ्लू

दिल्ली के चिड़ियाघर में सभी मृत सारस पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं : अधिकारी

नयी दिल्ली : दिल्ली के चिड़ियाघर में सभी मृत सारस पक्षियों से लिए गए 12 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

वि11 अमेरिका हैरिस लीड भारत

कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने से भारत-अमेरिका रिश्ते और मजबूत होंगे : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन : व्हाइट हाउस की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि कमला हैरिस के अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनने से भारत और अमेरिका के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपने पांच बच्चों के साथ फांसी के फंदे से झूल गया अमरनाथ राम, तीन की मौत, दो की बच गई जान

बॉलीवुड चुस्कीपलक तिवारी का सिंड्रेला लुक हुआ वायरल, बार्बी डॉल से से कंपेयर करने लगे फैंस, देखें तस्वीरें

क्रिकेटIND vs SA: भारत को बड़ा झटका, अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी T20I सीरीज़ से बाहर, BCCI ने रिप्लेसमेंट का नाम बताया

कारोबारGold Price Record High: निवेशकों में हड़कंप, सोना ₹1.37 लाख प्रति 10 ग्राम

भारतMaharashtra Local Body Elections 2026 Dates Announced: 29 निकाय, 2,869 सीट, 3.48 करोड़ मतदाता, 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी 2026 को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारत‘ये घटियापन माफी के लायक नहीं’: कांग्रेस ने महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने के लिए नीतीश कुमार की आलोचना की, वीडियो जारी कर मांगा इस्तीफा, WATCH

भारतनिकाय चुनावों में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- अजित पवार से दोस्ताना मुकाबला

भारतभाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर आपकी क्या प्राथमिकता होगी?, नितिन नबीन ने खास बातचीत की

भारतएनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए टॉप LeT कमांडर साजिद जट्ट को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

भारतमुंबई नगर निगम चुनावः उद्धव ठाकरे को झटका, भाजपा में शामिल तेजस्वी घोसालकर, BMC चुनाव में हारेंगे पूर्व सीएम?, मंत्री संजय शिरसाट ने कहा