लाइव न्यूज़ :

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल शुक्रवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे128 तमिलनाडु चुनाव रैली मोदी

हमारी सरकार सेवा करने से पहले लोगों का धर्म नहीं देखती: प्रधानमंत्री मोदी

कन्याकुमारी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह ऐसी अहंकारी पार्टी है जो स्थानीय संवेदनाओं को नहीं समझती। प्रधानमंत्री ने साथ ही यह भी दावा किया कि उनकी सरकार लोगों की सेवा करने के मामले में जाति या धर्म नहीं देखती है।

दि60 कांग्रेस तीसरी लीड ईवीएम

असम की घटना की उच्चस्तरीय जांच हो, ईवीएम के उपयोग का पुनर्मूल्यांकन करें राष्ट्रीय दल: कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने असम में भाजपा के एक विधायक के वाहन से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मिलने के बाद शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को निशाने पर लिया और कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराई जाए तथा सभी राष्ट्रीय दलों को ईवीएम के उपयोग का ‘गंभीर पुनर्मूल्यांकन’ करने की जरूरत है।

दि53 एमईए भारत लीड चीन

भारत ने पूर्वी लद्दाख के शेष क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे हटाने की वकालत की

नयी दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर वर्तमान हालात लम्बे समय तक बने रहना किसी के हित में नहीं है तथा उसे उम्मीद है कि चीनी पक्ष शेष क्षेत्रों से सैनिकों की पूरी तरह जल्द वापसी सुनिश्चित करने के लिए उसके साथ मिलकर काम करेगा।

दि44 दिल्ली वायरस केजरीवाल

दिल्ली में कोरोना वायरस की चौथी लहर, लॉकडाउन पर अब तक नहीं हुआ है विचार : केजरीवाल

नयी दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की चौथी लहर चल रही है लेकिन लॉकडाउन पर अब तक विचार नहीं किया गया है। उन्होंने केंद्र से राज्यों को बड़े स्तर पर टीकाकरण चलाने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया।

दि8 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 81,466 नए मामले, पिछले छह महीने में सर्वाधिक

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,23,03,131 हो गई। पिछले छह महीने में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं।

प्रादे130 असम चुनाव लीड नड्डा

कांग्रेस मानसिक और वैचारिक रूप से दिवालिया हो गयी है : नड्डा

बोको/ पताचारकुची /गुवाहाटी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर ‘‘अवसरवाद की राजनीति’’ में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी सत्ता के लालच में मानसिक और वैचारिक रूप से दिवालिया हो गई है।

प्रादे112 बंगाल चुनाव लीड ममता

‘आपकी पार्टी की सदस्य नहीं जो आप दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे’: मोदी पर ममता का पलटवार

दिनहाटा/नाताबाड़ी (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि वह नंदीग्राम सीट से चुनाव जीत रही हैं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ने के बारे में मोदी की ‘‘सलाह’’ नहीं चाहिए।

अर्थ32 पाक लीड भारत कपड़ा

भारत से कपास आयात के प्रस्ताव को खारिज किए जाने से पाकिस्तान का कपड़ा उद्योग निराश

कराची: पाकिस्तान की इमरान खान सरकार द्वारा भारत से कपास के आयात के प्रस्ताव को खारिज किए जाने से कपड़ा उद्योग निराश है। मीडिया की खबरों के अनुसार कपड़ा उद्योग पहले ही काफी संघर्ष कर रहा है। कपड़ा उद्योग का कहना है कि कपास का आयात आज समय की जरूरत है।

खेल10 खेल वायरस लीड तेंदुलकर

कोविड-19 से संक्रमित तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती

मुंबई: पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के छह दिन बाद एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वि33 ईरान परमाणु लीड अमेरिका

ईरान, वैश्विक ताकतें परमाणु समझौते में अमेरिका की वापसी का स्वागत करने को तैयार

ब्रसेल्स: ईरान और वैश्विक ताकतों ने शुक्रवार को कहा कि परमाणु समझौते में अमेरिका के लौटने का वे स्वागत करने को तैयार हैं।

वि21 ताइवान ट्रेन तीसरी लीड दुर्घटना

पूर्वी ताइवान में पटरी से उतरी ट्रेन, 48 की मौत और कई घायल

ताइपे: पूर्वी ताइवान में पहाड़ी से गिरे वाहन से टकराकर एक ट्रेन के आंशिक रूप से पटरी से उतर जाने से 48 लोगों की मौत हो गई। ताइवान के सबसे घातक रेल हादसे में ट्रेन के कुछ हिस्सों के अब भी सुरंग में फंसे होने के कारण यात्रियों को सुरक्षित निकलने के लिए खिड़कियों और छत पर चढ़ते हुए देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए ईंधन के नए दाम, यहाँ देखें ताजा लिस्ट

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

पूजा पाठPanchang 19 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 19 December 2025: आज किसी को भूल से भी पैसे उधार देने से बचें इस राशि के जातक

भारत अधिक खबरें

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल