लाइव न्यूज़ :

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: March 31, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से बुधवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि59 टीकाकरण दूसरी लीड केंद्र राज्य

केंद्र ने 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण शुरू करने से पहले समीक्षा बैठक की

नयी दिल्ली, देश में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण की तैयारियों के बीच केंद्र ने बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ समीक्षा बैठक की तथा उनसे ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा जहां टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या कम है। इसने खास तौर पर ऐसे जिलों को भी चिह्नित करने को कहा जहां संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि हो रही है।

प्रादे99 असम चुनाव जब्ती

असम में चुनाव के दौरान 110 करोड़ का सामान जब्त, बरामदगी के सभी रिकार्ड टूटे

गुवाहाटी, असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नितिन खाड़े ने बुधवार को बताया कि असम विधानसभा चुनावों के दौरान विभिन्न एजेंसियों ने नकदी, शराब, ड्रग्स 110 करोड़ रुपये के मूल्य का सामान जब्त किया और इसी के साथ बरामदगी के सभी पुराने रिकार्ड टूट गए।

दि58 किसान लीड विरोध

किसान मई में संसद तक पैदल मार्च करेंगे: संयुक्त किसान मोर्चा

नयी दिल्ली, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान मई में ससंद तक पैदल मार्च करेंगे।

दि55 न्यायालय. समिति लीड कृषि कानून

कृषि कानूनों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति ने रिपोर्ट सौंपी

नयी दिल्ली, तीन नए विवादास्पद कृषि कानूनों का अध्ययन करने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति ने अपनी रिपोर्ट 19 मार्च को एक सीलबंद लिफाफे में शीर्ष अदालत को सौंप दी है। समिति के सदस्यों में से एक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दि54 दिल्ली टीका चरण तीन

दिल्ली में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए बृहस्पतिवार से शुरू होगा टीकाकरण अभियान

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में 45 साल से अधिक उम्र के 65 लाख लोगों को तीसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार से कोविड रोधी टीका लगाया जाएगा।

अर्थ57 राजकोषीय घाटा

राजकोषीय घाटा अप्रैल-फरवरी के दौरान संशोधित अनुमान का 76 प्रतिशत: सीजीए

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा फरवरी अंत में संशोधित अनुमान का 76 प्रतिशत रहा। यह बताता है कि राजकोषीय घाटा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में जताये गये अनुमान के दायरे में ही रहेगा।

अर्थ50 लीड विनिवेश-संशोधित लक्ष्य

सरकार ने 2020-21 में विनिवेश से 32,835 करोड़ रुपये जुटाये, संशोधित लक्ष्य से अधिक

नयी दिल्ली, सरकार ने केंद्रीय लोक उपक्रमों में शेयरों की बिक्री और पुनर्खरीद के जरिये 2020-21 में 32,835 करोड़ रुपये जुटाये। यह चालू वित्त वर्ष के लिये विनिवेश के लिये संशोधित अनुमान से अधिक लेकिन अनुमान 2.10 लाख करोड़ रुपये के आरंभिक बजट से कहीं कम है।

वि42 बांग्ला पाक राजनयिक माफी

पाकिस्तान को 1971 में हुए नरसंहार के लिए बांग्लादेश से माफी मांगनी चाहिए : पूर्व पाक राजनयिक

ढाका, पाकिस्तान के एक पूर्व राजनयिक ने कहा कि 1971 में देश की सेना द्वारा किए गए ‘‘नरसंहार’’ के लिए इस्लामाबाद को बांग्लादेश के लोगों से ‘‘औपचारिक माफी’’ मांगनी चाहिए।

खेल22 खेल वायरस एनआईएस दूसरी लीड पॉजिटिव

पटियाला और बेंगलुरू साइ केंद्रों में 30 कोविड-19 पॉजिटिव मामले, ओलंपिक जाने वाला कोई खिलाड़ी नहीं

नयी दिल्ली, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को कहा कि पटियाला और बेंगलुरू के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रो में कराये गये 741 एहतियाती परीक्षण में विभिन्न स्पर्धाओं से 30 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव आये हैं।

खेल16 खेल भारत शमी साक्षात्कार

युवाओं ने आस्ट्रेलिया में दिखाया कि जब हम संन्यास लेंगे तो बदलाव आसानी से होगा: शमी

नयी दिल्ली, भारत के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत में टीम के ‘नेट’ गेंदबाजों के प्रदर्शन ने दिखा दिया कि जब मौजूदा आक्रमण के खिलाड़ी संन्यास लेंगे तो बदलाव का दौर काफी आसान रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?