लाइव न्यूज़ :

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: May 9, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई रविवार रात नौ बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि7 वायरस लीड मामले

कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 4,03,738 नए मामले आए सामने, 4,092 और मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,03,738 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,22,96,414 हो गई।

दि64 दिल्ली केजरीवाल तीसरीलीड लॉकडाउन

दिल्ली में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया, मेट्रो सेवाएं रहेंगी निलंबित

नयी दिल्ली, दिल्ली में जारी लॉकडाउन रविवार को 17 मई सुबह तक बढ़ा दिया गया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए मेट्रो ट्रेन सेवाएं निलंबित रहेंगी एवं सार्वजनिक स्थानों पर विवाह समारोहों के आयोजन पर रोक रहेगी।

प्रादे100 असम सरमा राज्यपाल

सरमा ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया

गुवाहाटी, असम के नामित मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया।

दि60 कांग्रेस राज्यसभा लीड विपक्ष

संसदीय समितियों की बैठक डिजिटल माध्यम से कराएं : कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस ने की मांग

नयी दिल्ली, विपक्षी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा और लोकसभा के पीठासीन अधिकारियों को संसद की स्थायी समितियों की बैठक डिजिटल माध्यम से कराने की अनुमति देने का आग्रह करते हुए कहा है कि लोगों की बदहाली पर संसद मूकदर्शक बने हुए नहीं रह सकती और एकजुटता का संदेश देना चाहिए।

दि16 मोदी वायरस मुख्यमंत्री

मोदी ने कोविड-19 स्थिति पर चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पंजाब, कर्नाटक, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर बातचीत की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दि55 राहुल वायरस मोदी

देश को प्रधानमंत्री आवास नहीं, सांस चाहिए : राहुल गांधी

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत निर्माण कार्य जारी रखने को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि देश को प्रधानमंत्री आवास नहीं, सांस चाहिए।

दि36 दिल्ली आक्सीजन बुलेटिन

दिल्ली को 499 मीट्रिक टन आक्सीजन मिली, न्यायालय का आदेश 700 मीट्रिक टन का है: चड्ढा

नयी दिल्ली, आप विधायक राघव चड्ढा ने रविवार को कहा कि दिल्ली को आठ मई को सिर्फ 499 मीट्रिक टन आक्सीजन प्राप्त हुई जबकि उच्चतम न्यायालय ने 700 मीट्रिक टन की औसत आपूर्ति का आदेश दिया है।

प्रादे35 उप्र गंगवार योगी पत्र

गंगवार ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, कोविड-19 प्रबंधन में की अव्यवस्था की शिकायत

बरेली (उत्तर प्रदेश), केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की अस्पतालों में भर्ती को लेकर व्याप्त अव्यवस्था और अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाये जाने की शिकायत की है।

दि42 एनआईए यूरेनियम

एनआईए ने मुंबई से जब्त करोड़ों रुपये मूल्य के प्राकृतिक यूरेनियम मामले में जांच संभाली

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मुंबई में जब्त 21 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के प्राकृतिक यूरेनियम मामले की जांच का जिम्मा संभाल लिया है। केंद्रीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

अर्थ15 लावा-आदित्यनाथ

लावा का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से राज्य में स्मार्टफोन खरीदने में कथित गड़बड़ी की जांच का आग्रह

नयी दिल्ली, मोबाइल फोन बनाने वाली घरेलू कंपनी लावा इंटरनेशनल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर राज्य के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा स्मार्टफोन खरीदने के मामले की जांच की मांग की है।

खेल3 खेल टेनिस मैड्रिड

सबालेंका ने मैड्रिड ओपन का खिताब जीता, ज्वेरेव का फाइनल में सामना बेरेटिनी से

मैड्रिड, बेलारूस की एरिना सबालेंका ने शनिवार को यहां फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ऐशलेग बार्टी को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

खेल29 खेल फुटबॉल भारत लीड एएफसी

बेंगलुरू एफसी के खिलाड़ियों के प्रोटोकॉल उल्लंघन के बाद एएफसी कप के मैच स्थगित

माले/ नयी दिल्ली, बेंगलुरु एफसी की (बीएफसी) के खिलाड़ियों के द्वारा कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल को तोड़ने के बाद स्थानीय टीम ईगल्स के खिलाफ एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) कप के उसके प्लेऑफ मैच के अलावा ग्रुप डी के सभी मैचों को रविवार को स्थगित कर दिया गया।

वि12 चीन अंतरिक्ष लीड रॉकेट

चीन के अनियंत्रित रॉकेट का मलबा हिंद महासागर में गिरा

बीजिंग, चीन के अनियंत्रित हुए सबसे बड़े रॉकेट ‘लॉन्ग मार्च’ का मलबा रविवार को पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और इसके ज्यादातर अवशेष जल गए तथा मालदीव के पास हिंद महासागर में गिर गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन