लाइव न्यूज़ :

शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: February 4, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि46 वायरस स्वास्थ्य मंत्रालय

सर्वेक्षण में करीब 21 फीसदी आबादी के कोविड-19 की चपेट में आने के साक्ष्य मिले : सरकार

नयी दिल्ली, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के ताजा राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण में पाया गया है कि 10 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र की 21 फीसदी से अधिक आबादी के पूर्व में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के साक्ष्य मिले हैं। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दि24 वायरस टीकाकरण

पिछले 19 दिन में लगभग 45 लाख लोगों को लगाया गया कोविड-19 रोधी टीका : स्वास्थ्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में महज 19 दिन के भीतर लगभग 45 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

संसद18 भारत चीन राप्र

चीन की गतिविधियों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति को गंभीर रूप से बाधित किया : सरकार

नयी दिल्ली, सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर यथास्थिति को बदलने के चीन की सेना के एकपक्षीय प्रयासों से क्षेत्र में शांति गंभीर रूप से बाधित हुई है।

प्रादे72 एरोइंडिया राजनाथ

कुछ समुद्री क्षेत्रों में विरोधाभासी दावों का नकारात्मक असर दिखा : राजनाथ

बेंगलुरु, चार फरवरी चीन के साथ जारी सीमा गतिरोध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विवादित दक्षिण चीन सागर के संदर्भ में बृहस्पतिवार को कहा कि कुछ समुद्री क्षेत्रों में विरोधाभासी दावों का नकारात्मक असर दिखा है।

प्रादे24 मोदी लीड चौरी चौरा

वोट बैंक का बहीखाता होते थे पिछली सरकारों के बजट : मोदी

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021-22 के आम बजट को देश के सामने खड़ी चुनौतियों के समाधान को नई तेजी देने वाला करार देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने बजट को वोट बैंक के हिसाब-किताब का बहीखाता और कोरी घोषणाओं का माध्यम बना दिया था।

संसद12 नक्शा डब्ल्यूएचओ राप्र

डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर नक्शे के गलत चित्रण पर भारत ने जताई आपत्ति: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली, सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर भारत के ‘गलत चित्रण’ का मुद्दा विश्व निकाय के समक्ष पूरी दृढ़ता के साथ उठाया गया जिसके बाद डब्ल्यूएचओ ने पोर्टल पर स्पष्टीकरण के लिए एक डिस्क्लेमर डाला।

दि18 दिल्ली कीलें गाजीपुर

गाजीपुर बॉर्डर पर लगाई गई कीलों का ‘स्थान बदला’ जा रहा है: दिल्ली पुलिस

नयी दिल्ली, केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के आवागमन को रोकने के मद्देनजर गाजीपुर सीमा पर सड़कों पर लगायी गयी कीलों का ‘‘स्थान परिवर्तित’’ किया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

दि40 दिल्ली किसान पत्रकार

तिहाड़ जेल में किसानों से बातचीत की है, खबर में विस्तार से इसपर लिखूंगा: पत्रकार मनदीप पुनिया

नयी दिल्ली, सिंघू बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया ने रिहा होने के बाद कहा है कि उन्होंने तिहाड़ जेल में किसानों से बात कर बातचीत के अंश अपनी टांगों पर लिखे, जिसके बारे में वह अपनी खबर में विस्तार से लिखेंगे।

वि23 ब्रिटेन किसान

किसानों के मु्द्दे पर चर्चा करने पर विचार करेगी ब्रिटेन की संसद

लंदन, ब्रिटेन की संसद की याचिका समिति भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शनों और प्रेस की स्वतंत्रता के मुद्दे पर हाउस ऑफ कॉमन्स में चर्चा कराने पर विचार करेगी।

वि19 नेपाल हड़ताल

नेपाल में हड़ताल से जन-जीवन प्रभावित, 157 प्रदर्शनकारियों को किया गया गिरफ्तार

काठमांडू, नेपाल में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ वाले गुट द्वारा प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली नीत सरकार के खिलाफ बृहस्पतिवार को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल से जन-जीवन प्रभावित हुआ और प्रदर्शन कर रहे 157 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

अर्थ38 कर सीबीडीटी

आयकर विभाग के बारे में लोगों की धारणा बदलने के लिए कर रहे हैं काम: सीबीडीटी प्रमुख

नयी दिल्ली, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के प्रमुख पी सी मोदी ने गुरुवार को कहा कि आयकर विभाग लोगों की इस धारणा को बदलने के लिए काम कर रहा है कि विभाग महज कर वसूलने वाली नहीं, बल्कि कर को बढ़ावा देने वाला है।

खेल31 खेल भारत कोहली रहाणे

अजिंक्य ने शानदार तरीके से जिम्मेदारी निभायी, हमारा रिश्ता भरोसे पर टिका : कोहली

चेन्नई, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि अजिंक्य रहाणे के साथ उनका रिश्ता आपसी भरोसे पर टिका है और आस्ट्रेलिया में उनकी जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाने के लिये उन्होंने उप कप्तान की प्रशंसा की।

खेल26 खेल किसान लीड कोहली

टीम बैठक में इस पर संक्षिप्त बात की है , किसानों के प्रदर्शन पर बोले कोहली

चेन्नई, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को कहा कि नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के मौजूदा प्रदर्शन का मसला टीम बैठक में उठा जिसमें सभी ने अपने विचार रखे कि उन्हें क्या करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 3rd Test: 194 रन पीछे वेस्टइंडीज, 4 विकेट शेष, कैवेम हॉज ने 109 की पारी खेली

क्रिकेटT20 World Cup 2026: 49 दिन बाद टी20 विश्व कप, 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत-श्रीलंका में खेला जाएगा, 2024 के बाद 2026 में फाइनल खेलेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका?

क्रिकेटआईएलटी20 इतिहास में पहली बार, दुबई कैपिटल्स ने शारजाह वॉरियर्स को 63 रन से हराया, मोहम्मद नबी ने किया कारनामा, 19 गेंद, 38 रन के बाद 4 ओवर में झटके 3 विकेट

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी