लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई रविवार को शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी समाचार इस प्रकार हैं :

दि16 आईएमडी चक्रवात

तौकते ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला’, गुजरात तट के लिए येलो अलर्ट जारी किया

नयी दिल्ली, चक्रवात ‘तौकते’ ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है और वह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है।

दि9 वायरस लीड मामले

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3.11 लाख नए मामले, 4,077 लोगों की मौत

नयी दिल्ली, भारत में 25 दिनों के बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 3.11 लाख मामले आए जबकि 4,077 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 2,70,284 पर पहुंच गई।

वि19 इजराइली फलस्तीन दूसरीलीड संघर्ष

इजराइल के हमले में 26 लोगों की मौत, गाजा सिटी में कई इमारतें जमींदोज

गाजा सिटी, इजराइल ने रविवार को गाजा सिटी में हवाई हमले में तीन इमारतों को गिरा दिया और हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए। इजराइल और हमास के बीच एक सप्ताह पहले शुरू हुए संघर्ष के दौरान एक दिन में यह सबसे भीषण हमला है।

दि28 कांग्रेस टीका गिरफ्तारी

प्रधानमंत्री से कड़े सवाल पूछे जाएंगे, हमें भी गिरफ्तार करें : कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में कथित तौर पर प्रधानमंत्री की आलोचना वाले पोस्टर लगाने पर कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की रविवार को निन्दा की और सरकार को चुनौती दी कि वह कोविड रोधी टीकों के निर्यात पर सवाल उठाने पर उन्हें भी गिरफ्तार करके दिखाए।

दि20 वायरस एसओपी ग्रामीण क्षेत्र

सरकार ने ग्रामीण, शहर से सटे इलाकों में कोविड-19 प्रबंधन पर दिशा-निर्देश जारी किए

नयी दिल्ली, ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के मामले बढ़ने पर केंद्र ने रविवार को इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नए दिशा निर्देश जारी किये हैं।

प्रादे56 उप्र नोएडा योगी

सरकार ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं: आदित्यनाथ

नोएडा, गौतमबुद्धनगर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है और सरकार ने इस महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

दि26 दिल्ली वायरस लीड लॉकडाउन

कोविड-19: दिल्ली में एक और सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन की अवधि एक और सप्ताह बढ़ाए जाने की रविवार को घोषणा की और कहा कि संक्रमण से निपटने में अभी तक मिली सफलता पर अभी ढील देकर पानी नहीं फेरा जा सकता।

प्रादे58 महाराष्ट्र सातव अंतिम संस्कार

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का 17 मई को हिंगोली में होगा अंतिम संस्कार

औरंगाबाद, कांग्रेस सांसद राजीव सातव का अंतिम संस्कार 17 मई को महाराष्ट्र में हिंगोली जिले के उनके पैतृक नगर कलमनुरी में होगा।

अर्थ4 पेट्रोल कीमत-वृद्धि

ईंधन के दाम फिर बढ़े, मुंबई में 99 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंचा पेट्रोल

नयी दिल्ली, ईंधन में दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी है। पेट्रोल के मूल्य में रविवार को 24 पैसे लीटर जबकि डीजल में 27 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी। इस वृद्धि के साथ देश के विभिन्न भागों में पेट्रोल रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है जबकि मुंबई में यह 99 रुपये लीटर के लगभग चला गया है।

खेल19 खेल गोल्फ भारत मास्टर्स

शुभंकर संयुक्त 34वें स्थान पर रहे, ब्लैंड ने जीता ब्रिटिश मास्टर्स

विशॉ (ब्रिटेन), भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने आखिरी दौर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया जिससे वह बेलफ्रेड ब्रिटिश मास्टर्स में संयुक्त 34वें स्थान पर रहे।

'दी कन्वर्सेशन' से अनुबंध के तहत दी गई खबरें:

वि16 वायरस मॉडर्ना टीका

कैसे काम करता है और कितना सुरक्षित है मॉडर्ना का कोविड टीका?

क्वींसलैंड (ऑस्ट्रेलिया), बोस्टन स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी मॉडर्ना ने कोविड-19 के अपने टीके की 2.5 करोड़ खुराकों के लिए ऑस्ट्रेलिया के साथ नये आपूर्ति समझौते की रातों-रात घोषणा की है। इस समझौते में एक करोड़ खुराक कोरोना वायरस के मूल स्वरूप के खिलाफ हैं जिनकी आपूर्ति इस साल की जानी है।

वि14 वायरस टीका झिझक अध्ययन

कोविड टीका लगवाने में झिझक : लोगों को तैयार करने के लिए उन्हें व्यक्तिगत लाभ से रूबरू कराएं

ऑक्सफोर्ड, ब्रिटेन के करीब 10 प्रतिशत वयस्कों ने कहा है कि वे कभी भी कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगवाएंगे या जब तक संभव होगा, इससे बचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह