लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: April 5, 2021 18:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल सोमवार शाम छह बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं:

प्रादे74 देशमुख दूसरी लीड इस्तीफा

सीबीआई जांच के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया

मुंबई, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के वसूली संबंधी आरोपों पर उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

प्रादे55 छत्तीसगढ़ नक्सल दूसरीलीड शाह

नक्सलियों के खतरे को खत्म करने के लिये तेज की जाएगी लड़ाई : शाह

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 22 जवानों के मारे जाने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सुरक्षा बलों के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा है कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई तीव्रता से जारी रहेगी तथा उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

दि28 कांग्रेस राहुल लीड नक्सल

राहुल का आरोप: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान की योजना सही ढंग से नहीं बनाई गई

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान की सही तरीके से तैयारी नहीं की गई और इसका क्रियान्वयन भी ‘अयोग्यतापूर्वक’ किया गया।

दि12 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले आए सामने

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,89,067 हो गई है।

प्रादे79 बंगाल ममता

बंगाल में चुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त हूं, आगे दिल्ली पर होगी नजर : ममता

चुंचुड़ा (पश्चिम बंगाल), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि चोटिल होने के बावजूद वह राज्य का चुनाव जीतेंगी और आगे दिल्ली की सत्ता पर नजर होगी।

अर्थ35 फेसबुक डेटा लीक

फेसबुक के 53.3 करोड़ प्रयोगकर्ताओं का डेटा ऑनलाइन लीक, भारत के 61 लाख यूजर्स इसमें शामिल

नयी दिल्ली, दुनियाभर में फेसबुक के करीब 53.3 करोड़ प्रयोगकर्ताओं का व्यक्तिगत ब्योरा कथित तौर पर ऑनलाइन लीक हो गया है और इसे हैकिंग मंचों पर डाल दिया गया। इनमें से 61 लाख प्रयोगकर्ता भारत के हैं। एक साइबर सुरक्षा कार्यकारी ने यह जानकारी दी।

दि45 दिल्ली केजरीवाल मोदी टीका

टीकाकरण केंद्रों, टीका देने के लिए नियमों में छूट दें : केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टीकाकरण केंद्र खोलने के लिए नियमों में छूट देने का आग्रह किया और कहा कि अगर जरूरी मंजूरी मिल जाए तो तीन महीने के भीतर सभी लोगों का टीकाकरण हो सकता है।

वि22 इजराइल नेतन्याहू दूसरी लीड अदालत

सरकार गठन को लेकर चर्चा के बीच अदालत में पेश हुए इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू

यरूशलम, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भ्रष्टाचार के मामले में अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई में हिस्सा लेने के लिये सोमवार को अदालत में पेश हुए।

दि18 मोदी लीड परीक्षा चर्चा

सात अप्रैल को शाम सात बजे मोदी करेंगे छात्रों से ‘परीक्षा पर चर्चा’

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल को शाम सात बजे ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम के तहत छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे।

वि21 बांग्ला लीड जहाज डूबा

बांग्लादेश में मालवाहक जहाज से टक्कर के बाद यात्री जहाज डूबा, 27 लोगों की मौत

ढाका, बांग्लादेश की शीतलाख्या नदी में 100 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका के मालवाहक जहाज से टकरा जाने के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई।

खेल11 खेल गोल्फ टेक्सास लाहिड़ी

लाहिड़ी 2017 के बाद पहली बार शीर्ष पांच में रहे, टेक्सास में स्पीथ ने जीता खिताब

सेन एंटोनियो, भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी लगातार तीसरी बार तीन अंडर 69 के स्कोर से यहां चल रहे वालेरो टेक्सास ओपन में पांचवें स्थान पर रहे जो अक्टूबर 2017 के बाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन