लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: March 16, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च भाषा की अलग अलग फाइलों से शाम छह बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं:-

अर्थ5 बैंक- हड़ताल

सरकारी बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल, सेवाओं पर पड़ सकता है असर

नयी दिल्ली, सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल रही। बैंकों की नौ कर्मचारी और अधिकारी यूनियनों के संयुक्त मंच ने दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है।

संसद35 लीड गर्भपात विधेयक रास

गर्भपात की ऊपरी सीमा बढ़ाकर 24 सप्ताह करने के प्रावधान वाला विधेयक राज्यसभा से पारित

नयी दिल्ली: राज्यसभा ने मंगलवार को गर्भ का चिकित्सकीय समापन संशोधन विधेयक 2020 पारित कर दिया जिसमें गर्भपात की मंजूर सीमा को वर्तमान 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह करने का प्रावधान किया गया है।

संसद19 रेल लीड गोयल लोस

रेलवे का कभी निजीकरण नहीं होगा, सुविधाओं के विस्तार के लिये निजी निवेश देशहित में : गोयल

नयी दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि रेलवे भारत की संपत्ति है और उसका कभी निजीकरण नहीं होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि यात्रियों को अच्छी सुविधाएं मिलें, रेलवे के जरिये अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले...ऐसे कार्यो के लिये निजी क्षेत्र का निवेश देशहित में होगा।

संसद20 दासगुप्ता लीड इस्तीफा रास

बंगाल विस चुनाव में उम्मीदवारी की घोषणा के बाद दासगुप्ता ने रास की सदस्यता से दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद राज्यसभा के मनोनीत सदस्य स्वप्न दासगुप्ता ने मंगलवार को उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने दासगुप्ता पर संविधान की 10वीं अनुसूची के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

दि7 राहुल बैंक हड़ताल

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को बेचना देश की वित्तीय सुरक्षा के साथ समझौता होगा : राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को ‘सांठगांठ वाले पूंजीपतियों’ (क्रोनी) के हाथों में बेचना देश की वित्तीय सुरक्षा के साथ समझौता होगा।

दि12 न्यायालय जकिया

गुजरात दंगे: मोदी को क्लीन चिट देने के खिलाफ जकिया जाफरी की याचिका पर 13 अप्रैल को होगी सुनवाई

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने 2002 गुजरात दंगों में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई एसआईटी की क्लीन चिट को चुनौती देने वाली जकिया जाफरी की याचिका पर सुनवाई के लिए मंगलवार को 13 अप्रैल की तारीख तय की और कहा कि वह अगली तारीख में सुनवाई स्थगित करने के किसी अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगी। जकिया दंगों में मारे गए सांसद एहसान जाफरी की पत्नी हैं।

दि4 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 24,492 नए मामले, 131 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,492 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,14,09,831 हो गई। देश में लगातार छठे दिन 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

प्रादे17 महाराष्ट्र सीमा विवाद शिवसेना

सीमा विवाद: शिवसेना चाहती है कि बेलगाम को केन्द्र शासित प्रदेश किया जाए घोषित

मुम्बई, शिवसेना ने मंगलवार को बेलगाम में कन्नड़ समर्थक संगठनों के मराठी भाषी लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए उसे केन्द्र शासित प्रदेश घोषित करने की मांग की।

प्रादे28 गुजरात वायरस कर्फ्यू

गुजरात के चार शहरों में 31 मार्च तक रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा रहेगा

अहमदाबाद: कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए गुजरात सरकार ने मंगलवार को चार बड़े शहरों में रात का कर्फ्यू दो घंटे के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया।

वि9 संरा भारत सीरिया प्रतिबंध

कोविड-19 से मानवीय संकट गहराया, सीरिया पर प्रतिबंधों में ढील दी जानी चाहिए: भारत

संयुक्त राष्ट्र, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से मानवीय संकट गहरा हो गया है जिसे देखते हुए सीरियाई लोगों की मदद के लिए, देश पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी जानी चाहिए।

वि21 वायरस स्वीडन एस्ट्राजेनेका

स्वीडन ने भी एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके का उपयोग बंद किया

बर्लिन: यूरोपीय देश स्वीडन ने भी मंगलवार से देश में एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित कोविड-19 टीके का उपयोग बंद कर दिया है। टीका लगवाने वाले कुछ लोगों में खतरनाक तरीके से खून का थक्का जमने की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे