लाइव न्यूज़ :

अपराह्न ढाई बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: December 15, 2020 14:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसम्बर मंगलवार अपराह्न ढाई बजे तक 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि18 आप केजरीवाल उप्र

आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी : अरविंद केजरीवाल

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) 2022 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

दि10 दिल्ली किसान प्रदर्शन

सिंघू बॉर्डर पर आने वाले दिनों में किसान प्रदर्शन में शामिल हो सकती हैं दो हजार से अधिक महिलाएं

नयी दिल्ली, केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से लगी सीमाओं पर जारी किसानों का प्रदर्शन आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है।

दिल्ली दि9 किसान कांग्रेस राहुल

भाजपा सरकार के लिए पूंजीपति ‘सबसे अच्छे दोस्त’ : राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की नजर में आंदोलनकारी किसान ‘खालिस्तानी’ और पूंजीपति उसके ‘सबसे अच्छे दोस्त’ हैं।

दि26 वाइस एडमिरल निधन

वाइस एडमिरल श्रीकांत का कोविड-19 से निधन, रक्षा मंत्री ने शोक जताया

नयी दिल्ली, भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल श्रीकांत का मंगलवार की सुबह निधन हो गया।

दि25 संसद सत्र

नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र, सरकार ने जनवरी में बजट सत्र की बैठक बुलाने का सुझाव दिया

नयी दिल्ली, सरकार ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के कारण इस साल संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा और इसके मद्देनजर अगले साल जनवरी में बजट सत्र की बैठक आहूत करना उपयुक्त रहेगा।

अर्थ9 अंबानी अर्थव्यवस्था

भारत दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में होगा: अंबानी

नयी दिल्ली, देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने मंगलवार को कहा कि भारत अगले दो दशकों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में एक होगा, और इस दौरान प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हो जाएगी।

दि27 वायरस दूसरी लीड मामले

कोविड-19: 161 दिन बाद 23 हजार से कम मामले, कुल मामले 99 लाख के पार

नयी दिल्ली, भारत में करीब पांच महीने बाद कोविड-19 के 23 हजार से कम नए मामले सामने आए। वहीं मरीजों के ठीक होने की दर भी 95 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

वि13 अमेरिका लीड बाइडन

निर्वाचन मंडल ने अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में बाइडन के नाम की पुष्टि की

वाशिंगटन, अमेरिका के निर्वाचन मंडल ने जो बाइडन को देश के राष्ट्रपति और भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के लिए बहुमत देकर उनकी जीत की औपचारिक पुष्टि कर दी, जिसके बाद बाइडन ने कहा कि ‘‘अब एकजुट होने, जख्मों को भरने और पन्ना पलटने’’ का समय आ गया है।

वि18 अमेरिका मोदी मुकदमा खारिज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ अमेरिका में दर्ज दस करोड़ डॉलर का मुकदमा खारिज

वाशिंगटन, अमेरिका की एक अदालत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दर्ज कराए गए दस करोड़ डॉलर के एक मुकदमे को खारिज कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?