लाइव न्यूज़ :

अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: April 9, 2021 14:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि26 राहुल मोदी टीका

राहुल का प्रधानमंत्री को पत्र : टीका खरीद में राज्यों की भूमिका बढ़ाने और निर्यात पर रोक की मांग की

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के टीके की खरीद एवं वितरण में राज्यों की भूमिका बढ़ाई जाए और टीके निर्यात पर तत्काल रोक लगाई जाए।

प्रादे36 कश्मीर लीड मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में मुठभेड़, सात आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने दो मुठभेड़ों में आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख इम्तियाज अहमद शाह समेत सात आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दि27 न्यायालय इतालवी नौसैनिक

इतालवी नौसैनिक मामला : न्यायालय ने केंद्र से मारे गए मछुआरों के लिए मुआवजा राशि जमा कराने को कहा

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से फरवरी 2012 में केरल तट के पास इतालवी नौसैनिकों के हमले में मारे गए दो भारतीय मछुआरों के परिजनों के लिए इटली द्वारा दी गयी मुआवजे की राशि उसके खाते में जमा कराने का शुक्रवार को निर्देश दिया।

दि18 दिल्ली अदालत बलात्कार पत्रकार

उच्च न्यायालय ने बलात्कार मामले में मुंबई के पत्रकार को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने बलात्कार के एक मामले में मुंबई के टीवी पत्रकार को पुलिस की जांच में शामिल होने की शर्त पर शुक्रवार को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया।

दि16 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के एक दिन में 1,31,968 नए मामले

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,31,968 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,30,60,542 हो गई।

प्रादे23 महाराष्ट्र वायरस प्लेटफॉर्म टिकट

मुम्बई के छह स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ नहीं बेची जाएगी : मध्य रेलवे

मुम्बई, मध्य रेलवे ने मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) सहित उन छह रेलवे स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ तत्काल प्रभाव से बेचना बंद कर दिया है, जहां से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। यह फैसला कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर भीड़ कम करने के लिए लिया गया है।

दि12 आयोग ममता नोटिस

केंद्रीय बलों पर टिप्पणी के लिए ममता बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस

नयी दिल्ली, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य में चुनाव ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के लिए नोटिस जारी किया है।

अर्थ10 कर संग्रह

वित्त वर्ष 2020-21 में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.45 लाख करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली, वित्त वर्ष 2020-21 में कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 9.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो बजट में संशोधित अनुमान से पांच प्रतिशत अधिक है।

खेल8 खेल जापान वायरस कदम

ओलंपिक के मद्देनजर कोविड-19 के खिलाफ और अधिक कदम उठायेगा जापान

तोक्यो, ओलंपिक खेलों के शुरू होने में तीन महीने से कुछ अधिक समय बचे है और ऐसे में जापान तेजी से फैलने वाले कोरोना वायरस के नये प्रकार के प्रसार को रोकने के लिए और अधिक कदम उठाने को तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह