लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून भाषा की विभिन्न फाइलों से शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:-

दि16 मोदी वायरस कार्यक्रम

कोरोना वायरस आज भी मौजूद, इसके स्वरूप बदलने की संभावना बनी हुई है: मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस आज भी देश में मौजूद है और इसके स्वरूप बदलने की संभावना बनी हुई है इसलिए सभी सावधानियां बरतने के साथ ही भावी चुनौतियों से निपटने के लिए देश की तैयारियों को ज्यादा मजबूत करना होगा।

प्रादे33 अदालत ममता लीड शुभेंदु

नंदीग्राम से शुभेंदु के चुनाव को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर 24 जून को सुनवाई करेगी अदालत

कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम विधानसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई 24 जून के लिए स्थगित कर दी है।

प्रादे31 एनसीआर ट्विटर दूसरी लीड नोटिस

गाजियाबाद हमले मामले में उप्र पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी को सम्मन भेजा

गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक को एक नोटिस भेजकर उन्हें यहां इस महीने की शुरुआत में एक मुस्लिम व्यक्ति पर हुए कथित हमले से संबंधित मामले की जांच में शामिल होने को कहा है।

वि18 श्रीलंका भारत मछुआरे दावा

श्रीलंका के मछुआरों का दावा साफ झूठ है: भारतीय उच्चायोग

कोलंबो, भारत ने शुक्रवार को श्रीलंका के स्थानीय मीडिया में आई उन खबरों को ‘साफ झूठ’ करार दिया जिनमें कहा गया था कि भारत की नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंका के मछुआरों के समूह के साथ मारपीट की है। भारत ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

दि9 कांग्रेस राहुल पेट्रोल

राहुल का कटाक्ष: जिस दिन पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ें तो बड़ी खबर बन जाती है

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में विकास का यह हाल है कि जिस दिन पेट्रोलियम उत्पादों के दाम नहीं बढ़ते हैं तो ज्यादा बड़ी खबर बन जाती है।

दि19 कांग्रेस पायलट माकन

पायलट के साथ चल रही है प्रियंका गांधी की बातचीत: माकन

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों की नाराजगी की खबरों को बेबुनियाद करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि पायलट के साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की बातचीत चल रही है।

दि7 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के 62,480 नए मामले, 1587 और लोगों की मौत

नयी दिल्ली : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 62,480 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,97,62,793 हो गई। वहीं, 1587 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,83,490 हो गई।

दि20 धनखड़ बंगाल बैठक

बंगाल के राज्यपाल अब शनिवार को लौटेंगे कोलकाता, आज अमित शाह से फिर कर सकते हैं मुलाकात

नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ शुक्रवार दोपहर कोलकाता नहीं लौटेंगे, बल्कि आज वह राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने के लिए केन्द्रीय मंत्री अमित शाह से दोबारा मुलाकात कर सकते हैं।

दि17 अदालत वायरस उल्लंघन

अदालत ने दिल्ली के बाजारों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का लिया संज्ञान

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को शहर के बाजारों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का संज्ञान लिया और पाया कि ऐसे उल्लंघन से संक्रमण की तीसरी लहर को बढ़ावा मिलेगा।

प्रादे15 असम कांग्रेस विधायक इस्तीफा

असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

गुवाहाटी :असम में कांग्रेस के विधायक रूपज्योति कुर्मी ने पार्टी से और विधानसभा से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। विपक्षी दल कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है।

खेल11 खेल हॉकी ओलंपिक भारत टीम

तोक्यो के लिये भारतीय पुरूष हॉकी टीम में लाकड़ा की वापसी, दस खिलाड़ियों का पहला ओलंपिक

बेंगलुरू, तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत की 16 सदस्यीय पुरूष हॉकी टीम में दस नये चेहरों को जगह दी गई है जबकि चोट के कारण रियो ओलंपिक 2016 खेलने से चूके अनुभवी डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ी की वापसी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव