लाइव न्यूज़ :

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: October 19, 2021 14:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि9 मोदी लीड उत्तरांखड बारिश

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश: प्रधानमंत्री मोदी ने धामी, भटट् से की बात

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और मूसलाधार बारिश से प्रभावित राज्य की स्थिति के संबंध में जानकारी हासिल की।

प्रादे29 जम्मू लीड सेना प्रमुख

सेना प्रमुख ने जम्मू में नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों का दौरा किया

जम्मू, सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और उन्हें क्षेत्र में जमीनी स्थिति तथा वहां चल रहे घुसपैठ रोधी अभियानों की जानकारी दी गयी।

दि11 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 13,058 नए मामले, 164 लोगों की जान गई

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,058 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,94,373 हो गई। पिछले 231 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं।

दि16 न्यायालय लखीमपुर

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर बुधवार को सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा के मामले में बुधवार को सुनवाई करेगा। इस घटना में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी।

प्रादे24 चीन भारत अरुणाचल कमांडर

पूर्वी क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है चीन: पूर्वी सेना के कमांडर

रूपा (अरुणाचल प्रदेश), पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश क्षेत्र के सामने अपने अंदरूनी इलाकों में तैनाती और सैन्य अभ्यास बढ़ा दिए हैं तथा भारत ने क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी हर प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए इसी के अनुसार आकस्मिक योजनाएं बना ली हैं।

वि10 इज़राइल जयशंकर लीड बैठक

भारत, अमेरिका, इज़राइल और यूएई के विदेश मंत्रियों की चतुष्पक्षीय बैठक

यरुशलम/वाशिंगटन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका, इज़राइल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने समकक्षों के साथ चतुष्पक्षीय बैठक की। इस दौरान इन नेताओं ने पश्चिम एशिया तथा एशिया में व्यापार तथा समुद्री सुरक्षा बढ़ाने सहित आर्थिक एवं राजनीतिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

दि15 बाबुल इस्तीफा

बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

नयी दिल्ली, भाजपा के पूर्व नेता बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया। बाबुल सुप्रियो ने एक महीने पहले भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

दि14 बांग्ला हिंदू तस्लीमा

‘जिहादिस्तान’ बनता जा रहा है बांग्लादेश, मदरसे फैला रहे हैं नफरत : तसलीमा नसरीन

नयी दिल्ली , बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा की हालिया घटनाओं से क्षुब्ध मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि उनका देश अब ‘जिहादिस्तान’ बनता जा रहा है जहां सरकार अपने सियासी फायदे के लिये मज़हब का इस्तेमाल कर रही है और मदरसे कट्टरपंथी पैदा करने में लगे है।

प्रादे4 केरल बांध

केरल में इदामलयार और पम्पा बांधों के द्वार खोले गए

कोच्चि, केरल में जलस्तर में वृद्धि तथा आने वाले दिनों में और बारिश के अनुमान के मद्देनजर इदामलयार और पम्पा बांधों के द्वार मंगलवार को तड़के खोल दिए गए।

अर्थ8 फेबइंडिया विज्ञापन वापसी

दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद फैबइंडिया ने ‘जश्न-ए-रिवाज’ का प्रोमो वापस लिया

नयी दिल्ली, फैशन ब्रांड फैबइंडिया ने दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद अपनी नई उत्सव श्रृंखला के एक प्रचार अभियान को वापस ले लिया है।

खेल8 खेल चीन कार्यकर्ता

ओलंपिक मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बीजिंग ‘नरसंहार’ खेलों के बहिष्कार की अपील की

एथेंस, शीतकालीन ओलंपिक 2022 की ओलंपिक मशाल सौंपने के मंगलवार को होने वाले समारोह से घंटों पहले मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय सरकारों, प्रायोजकों ओर खिलाड़ियों से अपील की है कि वे चीन के ‘नरसंहार खेलों’ का बहिष्कार करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल