लाइव न्यूज़ :

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: November 7, 2021 14:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर रविवार को अपराह्न दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि9 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,44,845 हुई

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,853 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,43,55,536 पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,44,845 हो गयी जो 260 दिनों में सबसे कम है।

दि18 भाजपा बैठक अध्यक्षीय भाषण

भाजपा का उत्कर्ष आना बाकी: नड्डा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कहा कि पार्टी पिछले सात सालों से केंद्र की सत्ता में है और पूरब से लेकर पश्चिम तथा उत्तर से लेकर दक्षिण तक कई राज्यों में उसकी सरकारें भी हैं लेकिन अब भी उसका उत्कर्ष आना बाकी है।

वि6 इराक प्रधानमंत्री लीड हमला

इराक के प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, सुरक्षित हैं कदीमी: अधिकारी

बगदाद, इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी की हत्या के इरादे से उनके आवास पर रविवार तड़के हथियारबंद ड्रोन से हमला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में प्रधानमंत्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह सुरक्षित हैं।

प्रादे28 महाराष्ट्र लीड मलिक

एनसीबी के समीर वानखेड़े आर्यन खान को अगवा करने की साजिश का हिस्सा थे: नवाब मलिक का दावा

मुंबई, महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने रविवार को आरोप लगाया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई क्षेत्र के निदेशक समीर वानखेड़े अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ‘‘अगवा’’ करने की साजिश में शामिल थे।

प्रादे25 उप्र जेल बवाल

फर्रुखाबाद जेल में बवाल, डिप्‍टी जेलर व तीस पुलिसकर्मी तथा कई बंदी घायल

फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद जिला जेल में रविवार की सुबह बंदियों के बवाल करने से डिप्‍टी जेलर और तीस पुलिसकर्मियों के अलावा आधा दर्जन बंदियों के घायल होने का मामला सामने आया है।

प्रादे22 महाराष्ट्र अदालत देशमुख

बंबई उच्च न्यायालय ने अनिल देशमुख को 12 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा

मुंबई, बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को न्यायिक हिरासत में भेजने का विशेष अदालत का आदेश रविवार को रद्द कर दिया और उन्हें धन शोधन मामले में 12 नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

अर्थ11 मार्केट कैप

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

नयी दिल्ली, सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,18,930.01 करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रहीं।

वि7 ईरान युद्ध अभ्यास

पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता से पहले ईरान ने सालाना युद्ध अभ्यास शुरू किया

तेहरान, पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता से एक महीने से भी कम समय पहले ईरान की सेना ने ओमान की खाड़ी के तटीय इलाके में सालाना युद्ध अभ्यास शुरू किया। सरकारी टीवी ने रविवार को यह जानकारी दी।

खेल6 खेल टी20 कप क्वालीफिकेशन

टी20 विश्व कप 2022: क्वालीफाइंग दौर खेलेंगे वेस्टइंडीज और श्रीलंका

दुबई, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में सीधा प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है लेकिन दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज और पूर्व विजेता श्रीलंका को अतिरिक्त क्वालीफाइंग दौर खेलना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे