लाइव न्यूज़ :

अपराह्न ढाई बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: January 26, 2021 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी मंगलवार को अपराह्न ढाई बजे तक पीटीआई-भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि31 किसान ट्रैक्टर आंसू गैस

किसानों के अवरोधक लांघने के बाद अराजकता की स्थिति, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

नयी दिल्ली, दिल्ली के विभिन्न सीमा बिंदुओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के ट्रैक्टर के जरिए अवरोधक हटाने और राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए निर्धारित मार्ग का अनुसरण ना करने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।

दि40 दिल्ली किसान यातायात

किसानों की ट्रैक्टर परेड की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित

नयी दिल्ली, किसानों की ट्रैक्टर परेड के चलते राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर स्थिति की जानकारी दी।

दि35 दिल्ली पुलिस किसान अपील

दिल्ली पुलिस की किसानों से अपील : कानून हाथ में नहीं लें, शांति बनाए रखें

नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों से अपील की है कि वे कानून को हाथ में नहीं लें और शांति बनाए रखें। पुलिस की यह अपील राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प की घटना के बीच आई है।

दि15 किसान ट्रैक्टर लीड अवरोधक

सिंघू, टिकरी बॉर्डर पर अवरोधक तोड़ दिल्ली में दाखिल हुए किसान, मुकरबा चौक पर आंसू गैस के गोले दागे

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी से लगे सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के कुछ समूह मंगलवार को पुलिस के अवरोधकों को तोड़कर दिल्ली में दाखिल हो गए। इसके बाद ये किसान काफी समय तक मुकरबा चौके पर बैठे, लेकिन फिर उन्होंने वहां लगाए गए बैरिकेड और सीमेंट के अवरोधक तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद किसानों के समूह पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

दि34 गणतंत्र दिवस राफेल

गणतंत्र दिवस परेड में राफेल विमान ने पहली बार हिस्सा लिया, हैरतअंगेज करतब दिखाये

नयी दिल्ली, देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां राजपथ पर परेड में हाल ही में वायुसेना में शामिल किये गए राफेल लड़ाकू विमान ने पहली बार हिस्सा लिया और एकल प्रदर्शन के तहत आकाश में ‘ब्रह्मास्त्र’ की आकृति और चार अन्य लड़ाकू विमानों के साथ ‘एकलव्य’ आकृति बनाने का अद्भत नजारा प्रस्तुत किया।

दि18 गणतंत्र दिवस परेड

गणतंत्र दिवस परेड: राजपथ पर दिखी भारत की आन बान शान की तस्वीर

नयी दिल्ली, देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक विजय चौक पर देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखा गया जहां भारत की अनूठी एकता में पिरोई विविधताओं वाली विरासत, आधुनिक युग की उसकी उपलब्धियां, भविष्य के भारत का खाका और देश की सुरक्षा करने की फौज की क्षमता का प्रदर्शन हुआ।

वि10 संरा भारत टीका

भारत ने नौ देशों को कोविड टीका भेजा, धीरे-धीरे कोवैक्स को करेगा आपूर्ति

संयुक्त राष्ट्र, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया है कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की कोवैक्स पहल को धीरे-धीरे टीके की आपूर्ति करेगा और विभिन्न देशों को अनुबंध के आधार पर चरणबद्ध तरीके से टीके की आपूर्ति करेगा। नयी दिल्ली ने “टीका कूटनीति“ के जरिए नौ देशों को टीके की 60 लाख से ज्यादा खुराकें भेजी हैं।

वि11 वायरस अमेरिका स्वरूप

कोरोना वायरस के ब्राजील में मिले नए स्वरूप का पहला मामला अमेरिका के मिनेसोटा में सामने आया

मिनीपोलिस, ब्राजील में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप का अमेरिका में पहला मामला मिला है। संक्रमित पाया गया व्यक्ति हाल में ब्राजील से मिनेसोट लौटा है। मिनेसोटा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरीज मिनीपोलिस के सेंट पॉल इलाके में रहता है।

वि1 गणतत्रं दिवस जॉनसन भारत

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

लंदन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मुक्त कराने के लिए दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।

अर्थ5 केयर्न संपत्ति जब्त

केयर्न फैसला: 1.4 अरब डॉलर की वसूली के लिए जब्त हो सकती हैं विदेशों में भारतीय परिसंपत्तियां

नयी दिल्ली, अमेरिकी तेल कंपनी कोनोकोफिलिप्स द्वारा मध्यस्थता आदेश के मुताबिक विदेश में स्थिति वेनेजुएला की संपत्ति जब्त किए जाने की तर्ज पर ब्रिटेन की केयर्न एनर्जी को 1.4 अरब डॉलर का हर्जाना देने के आदेश के तहत विदेशों में भारतीय बैंक खातों, विमानों और अन्य परिसंपत्तियों को जब्त किया जा सकता है।

अर्थ4 संरा भारतीय अर्थव्यवस्था

भारत की वृद्धि दर में 2020 के दौरान 9.6% संकुचन का अनुमान, 2021 में होगी 7.3% वृद्धि: संरा

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2021 में 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है, जबकि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते 2020 में इसमें 9.6 प्रतिशत संकुचन होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos