लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: December 29, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर बुधवार दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि6 वायरस लीड मामले

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 781 मामले आए सामने, दिल्ली में सर्वाधिक 238 मामले

नयी दिल्ली : भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 781 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 241 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 21 राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं।

दि7 चिदंबरम ईसाई

मुस्लिमों के बाद अब हिंदुत्व ब्रिगेड के निशाने पर ईसाई हैं : चिदंबरम

नयी दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुस्लिमों के बाद अब हिंदुत्व ब्रिगेड का नया निशाना ईसाई हैं। उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के एफसीआरए पंजीकरण को नवीनीकृत करने से सरकार के इनकार का हवाला देते हुए यह बात कही।

दि10 दिल्ली वायरस मेट्रो

दिल्ली में कोविड-19 रोधी नई पाबंदियों के बाद, विभिन्न मेट्रो स्टेशन पर लगीं लंबी कतारें

नयी दिल्ली : दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लागू की गईं नई पाबंदियों के मद्देनजर बुधवार सुबह यहां विभिन्न मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

प्रादे15 उप्र अनुराग सपा

इत्र कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई पर सपा को मिर्ची क्यों लग रही है : ठाकुर

बलिया (उप्र) : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला करते हुए करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति बरामद होने से सुर्खियों में आए इत्र कारोबारी के साथ उनके संबंध होने का दावा किया।

प्रादे16 महाराष्ट्र देशमुख आरोपपत्र

धनशोधन मामला : ईडी ने अनिल देशमुख के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को धनशोधन के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया।

प्रादे13 ओडिशा ओमीक्रोन

ओडिशा में ओमीक्रोन का एक और नया मामला, कुल मरीजों की संख्या नौ हुई

भुवनेश्वर : ओडिशा में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद राज्य में इस स्वरूप से जुड़े मामलों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

प्रादे11 आंध्र भाजपा शराब

आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने पर 50 रुपये में देंगे शराब की बोतल: भाजपा

अमरावती : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंध्र प्रदेश में वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर राज्य के लोगों को पचास रुपये में शराब की बोतल देने का वादा किया है।

दि9 जेएनयू यौन उत्पीड़न आमंत्रण

जेएनयू ने यौन उत्पीड़न पर परामर्श सत्र के लिए अपने आमंत्रण की भाषा बदली

नयी दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने यौन उत्पीड़न पर परामर्श के लिए अपने सार्वजनिक आमंत्रण की भाषा को संशोधित किया है और इस वाक्य को हटा दिया है कि ‘‘लड़कियों को यह जानना चाहिए कि उनके और उनके पुरुष मित्रों के बीच एक ठोस रेखा कैसे खींचनी है।’’ इस वाक्य पर छात्रों और शिक्षकों ने आपत्ति जताई थी।

अर्थ9 कर आईटीआर सत्यापन

आयकर विभाग ने 2019-20 के आईटीआर सत्यापन के लिए फरवरी 2022 तक वक्त दिया

नयी दिल्ली : जिन करदाताओं ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए अपने आयकर रिटर्न का अभी तक ई-सत्यापन नहीं किया है, वे सत्यापन की प्रक्रिया को 28 फरवरी 2022 तक पूरा कर सकते हैं।

अर्थ12 आरएआई कोविड प्रतिबंध

आरएआई ने दिल्ली सरकार के कोविड प्रतिबंधों को ‘पक्षपातपूर्ण ’ बताया

नयी दिल्ली : खुदरा कारोबारियों के संगठन भारतीय खुदरा संघ (आरएआई) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए दुकानों, रेस्टोरेंट और मॉल पर लगाए गए प्रतिबंध पक्षपातपूर्ण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा