लाइव न्यूज़ :

मुख्य समाचार दोपहर दो बजे

By भाषा | Updated: April 5, 2021 14:22 IST

Open in App

दिल्ली, पांच अप्रैल सोमवार दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं:

दि12 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले आए सामने

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 1,03,558 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,89,067 हो गई है।

जगदलपुर दि9 शाह नक्सल लीड दौरा

अमित शाह करेंगे बस्तर क्षेत्र का दौरा, बीजापुर भी जाएंगे

दिल्ली/जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को नक्सली हमले में 22 जवानों के शहीद होने की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे।

दि18 मोदी लीड परीक्षा चर्चा

सात अप्रैल को शाम सात बजे मोदी करेंगे छात्रों से ‘परीक्षा पर चर्चा’

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल को शाम सात बजे ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम के तहत छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे।

दि13 कांग्रेस राहुल नक्सल

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान की योजना सही ढंग से नहीं बनाई गई: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान की सही तरीके से तैयारी नहीं की गई और इसका क्रियान्वयन भी ‘अयोग्यतापूर्वक’ किया गया।

प्रादे36 महाराष्ट्र अदालत लीड सिंह देशमुख

अदालत ने सीबीआई से अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह के आरोपों की जांच करने को कहा

मुंबई, बंबई उच्च न्यायालय ने सीबीआई को निर्देश दिया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाये गये भ्रष्टाचार एवं कदाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच 15 दिन के भीतर पूरी की जाये।

प्रादे34 उप्र मुख्तार जेल

मुख्तार को लाने बांदा पुलिस पंजाब रवाना, सांसद ने जताई षड्यंत्र की आशंका

बांदा (उप्र), बाहुबली बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाने के लिए बांदा पुलिस का एक भारी-भरकम दल सोमवार सुबह पंजाब रवाना हो गया। इस दल में पीएसी की एक कंपनी और कई वज्र वाहनों के अलावा एंबुलेंस भी शामिल हैं। उधर, मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी को उत्‍तर प्रदेश की जेल में रखे जाने के दौरान कोई षड्यंत्र रचे जाने की आशंका जताई है ।

दि15 न्यायालय कोयला घोटाला

न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय ने कोयला घोटाला मामलों की सुनवाई के लिए दो न्यायाधीशों को किया नियुक्त

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने दो न्यायिक अधिकारियों, अरुण भारद्वाज और संजय बंसल, को 2014 से लंबित सनसनीखेज कोयला घोटाला मामलों की सुनवाई के लिए सोमवार को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया।

अर्थ11 एसबीआई आवास ऋण

एसबीआई का आवास ऋण महंगा हुआ, ब्याज दर बढ़कर 6.95 प्रतिशत

नयी दिल्ली, देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आवास ऋण पर ब्याज दर को बढ़ाकर 6.95 प्रतिशत कर दिया है। नयी दरें एक अप्रैल से लागू हो गई हैं।

वि9 वायरस नेपाल चीन टीका नेपाल सात अप्रैल से अपने नागरिकों को देगा चीन निर्मित कोविड-19 रोधी टीका काठमांडू, नेपाल कोरोना वायरस के घातक संक्रमण से लड़ने के लिए चीन की तरफ से दान किए गए टीके का इस्तेमाल कर सात अप्रैल से कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू करेगा।

खेल2 खेल पीएचएफ भारत

भारत के खिलाफ द्विपक्षीय संबंधों की बहाली चाहता है पाकिस्तान हॉकी महासंघ

कराची, आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे पाकिस्तान हॉकी महासंघ के शीर्ष अधिकारियों ने कहा है कि अगले महीने दिल्ली में होने वाली एफआईएच की 47वीं कांग्रेस में वे भारत के साथ द्विपक्षीय हॉकी की बहाली का मसला उठायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन