लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: December 22, 2021 14:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर बुधवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

संसद7 लीड स्थगित लोस

लोकसभा की बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित

नयी दिल्ली : लोकसभा में बुधवार को संसद का शीतकालीन सत्र अपने निर्धारित समय से एक दिन पहले ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया। 29 नवंबर से शुरू हुए सत्र के दौरान 18 बैठकें हुईं और सदन में 82 प्रतिशत कामकाज हुआ, वहीं व्यवधान के कारण 18 घंटे 48 मिनट का समय व्यर्थ गया।

संसद6 स्थगित लीड रास

राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नयी दिल्ली : राज्यसभा की कार्यवाही निर्धारित तिथि से एक दिन पहले ही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

दि17 जोशी सत्र विपक्ष

विपक्ष का संसद में चर्चा नहीं करना, शोर-शराबा करना दुर्भाग्यपूर्ण: जोशी

नयी दिल्ली : संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने ‘‘जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं की और शोर-शराबा किया जो दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

संसद8 भारतीय नागरिकता राप्र

वर्ष 2016 से 2020 के दौरान में 4177 लोगों को भारतीय नागरिकता दी गई: सरकार

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि वर्ष 2016 से 2020 के दौरान कुल 4177 लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है जबकि नागरिकता के लिए 10,635 आवेदन फिलहाल लंबित हैं।

दि11 वायरस लीड मामले

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले आए सामने

नयी दिल्ली : भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 90 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए। ये मामले 15 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए।

दि15 रक्षा एमबीडीए राफेल

राफेल सौदा: ऑफसेट दायित्व पूरा करने में देरी पर रक्षा मंत्रालय ने एमबीडीए पर जुर्माना लगाया

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने राफेल विमान सौदे के तहत ऑफसेट दायित्वों को पूरा करने में देरी के लिए यूरोपीय मिसाइल निर्माता एमबीडीए पर 10 लाख यूरो से कम का जुर्माना लगाया है। सूत्रों ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी।

दि12 राहुल टीकाकरण

भारत सरकार बूस्टर खुराक देना कब आरंभ करेगी: राहुल गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि देश की बड़ी आबादी का अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है और सरकार को बताना चाहिए कि लोगों को बूस्टर खुराक (टीके की तीसरी खुराक) देना कब शुरू किया जाएगा।

प्रादे18 रक्षा मिसाइल

भारत ने ओडिशा तट से ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया

बालासोर (ओडिशा) : भारत ने ओडिशा तट के पास सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रादे29 गोवा चुनाव आप

आप ने गोवा में सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दिया भरोसा

पणजी : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में यदि आप सत्ता में आयी तो वह राज्य में ‘‘भ्रष्टाचार मुक्त और ईमानदार’’ सरकार देगी।

प्रादे19 महाराष्ट्र मुख्यमंत्री भाजपा

ठाकरे को स्वस्थ होने तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसी और को सौंप देनी चाहिए: भाजपा

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को स्वस्थ होने तक अपनी जिम्मेदारियां किसी और को सौंप देनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है