लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: October 15, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं -

दि26 मोदी रक्षा

आज रक्षा क्षेत्र में पहले से कहीं अधिक पारदर्शिता एवं विश्वास है : मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज रक्षा क्षेत्र में पहले से कहीं अधिक पारदर्शिता एवं विश्वास है और भारत नए भविष्य के निर्माण के लिए नए संकल्प ले रहा है।

दि19 जेईई लीड एडवांस्ड

जेईई-एडवांस्ड 2021 : दिल्ली के मृदुल अग्रवाल शीर्ष स्थान पर, महिलाओं में काव्या चोपड़ा पहले नंबर पर

नयी दिल्ली : दिल्ली मंडल के मृदुल अग्रवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में अब तक सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए इस साल जेईई-एडवांस्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है। परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए।

दि29 मनमोहन कांग्रेस

मनमोहन सिंह की सेहत पहले से बेहतर, उनकी निजता का सम्मान किया जाए: कांग्रेस

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा किए गए पोस्ट को अफवाह और अनुचित करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि सभी लोगों को देश के पूर्व प्रधानमंत्री की निजता का सम्मान करना चाहिए।

दि17 वायरस लीड मामले

देश में 216 दिन में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम

नयी दिल्ली : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,862 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,37,592 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,03,678 हो गई, जो 216 दिन में सबसे कम है।

दि18 टीका खुराक

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं: केंद्र

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कोविड-19 टीकों की 100 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

प्रादे9 महाराष्ट्र भागवत

जम्मू कश्मीर में लोगों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं आतंकवादी : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में डर का माहौल बनाने के लिए आतंकवादी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं।

वि6 संरा यूएनएसआरसी अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत और अमेरिका समेत 18 देशों ने निर्विरोध सीट जीतीं

संयुक्त राष्ट्र : भारत और अमेरिका समेत 18 देशों ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में बृहस्पतिवार को निर्विरोध सीट जीती ली।

वि7 अमेरिका क्लिंटन

बिल क्लिंटन अस्पताल में भर्ती

वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को संक्रमण के कारण तबियत खराब होने के बाद दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया, लेकिन अब उनके ‘‘स्वास्थ्य में सुधार’’ हो रहा है। क्लिंटन के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अर्थ4 विश्व बैंक भारत

भारत ने लचीलेपन और धैर्य के साथ कोविड संकट का सामना किया: सीतारमण

वाशिंगटन : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत ने कोविड-19 संकट का सामना लचीलेपन और धैर्य के साथ किया, और इसके खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एक प्रमुख भूमिका निभाई है।

अर्थ5 आईएमएफ आरबीआई

भारत अपनी मौद्रिक नीति में उदार बना रहेगा: आरबीआई गवर्नर

वाशिंगटन : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि भारत मजबूत आर्थिक पुनरुद्धार का अनुभव कर रहा है, और उसने अपनी मौद्रिक नीति में उदार बने रहने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता