लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त शुक्रवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

अर्थ15 गुजरात लीड मोदी निवेशक सम्मेलन

‘वाहन स्क्रैपिंग नीति’ प्रदूषण घटाने, पर्यावरण, तेज विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता दर्शाती है: मोदी

गांधीनगर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘‘वाहन स्क्रैपिंग नीति’’ की शुरुआत करते हुए इसे ‘‘कचरे से कंचन के अभियान’’ और चक्रीय अर्थव्यवस्था की एक ‘‘अहम कड़ी’’ करार दिया।

दि9 कांग्रेस राहुल ट्विटर

ट्विटर पक्षपातपूर्ण मंच, भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रहा है: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद (लॉक) किये जाने को लेकर शुक्रवार को इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह अमेरिकी कंपनी पक्षपातपूर्ण है, यह भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में दखल दे रही है तथा सरकार के कहे मुताबिक चल रही है।

प्रादे18 उप्र आयोग वेबसाइट गिरफ्तार

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हैक करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

सहारनपुर (उप्र), भारत के निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हैक करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

दि12 नदी प्रबंधन विधेयक

बाढ़ एवं नदी घाटी प्रबंधन के लिये विधेयक लायेगी सरकार

नयी दिल्ली, देश में हर साल आने वाली बाढ़ के कारण नुकसान पर चिंताओं के बीच जल शक्ति मंत्रालय ने संसद की एक समिति को बताया कि एकीकृत नदी घाटी प्रबंधन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये संविधान के मौजूदा प्रावधानों के तहत ‘नदी प्रबंधन विधेयक’ तैयार किया जा रहा है ।

दि11 वायरस लीड मामले

भारत में कोरोना वायरस के 40,120 नए मामले, 585 और संक्रमितों की मृत्यु

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,120 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 हो गई, वहीं संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.46 फीसदी हो गई जो अब तक की सर्वाधिक है।

वि11 अमेरिका भारतीय परोपकार

परोपकारी गतिविधियों से पहचान बनाने वाले उद्योगपतियों की नयी सूची में शामिल अदाणी और मंगलम

वाशिंगटन, भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी, नीता अंबानी और कुमार मंगलम उन 100 भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने दुनिया भर में परोपकारी गतिविधियों के जरिए अपनी पहचान बनाई है।

दि15 रक्षा आईसीजी स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस उत्सव: आईसीजी देश के 100 द्वीपों पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

नयी दिल्ली, भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश भर में आबाद और निर्जन 100 द्वीपों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।

दि13 स्वतंत्रता पतंगबाजी

पतंगों के व्यापार पर कोविड का असर, बाजार से रौनक गायब

नयी दिल्ली, स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में पतंगबाजी का रिवाज रहा है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी का इस पर असर दिख रहा है।

वि9 अमेरिका न्यूयॉर्क दिवस भारत

वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर 15 अगस्त को तिरंगे के तीन रंगों से जगमगाएगा

न्यूयॉर्क, अमेरिका में 9/11 के हमले वाली जगह बनाई गई सबसे ऊंची इमारत ‘वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ और न्यूयॉर्क की दो अन्य मशहूर इमारतें 15 अगस्त को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगी।

वि6 अफगान तालिबान कंधार

तालिबान ने कंधार पर कब्जा किया, उग्रवादी संगठन अब तक देश के दो-तिहाई से अधिक क्षेत्र में काबिज

काबुल, अफगानिस्तान के अधिकारियों ने कहा है कि तालिबान ने एक और प्रांतीय राजधानी पर कब्जा कर लिया है। कंधार प्रांत की राजधानी कंधार अफगानिस्तान की 34 प्रांतीय राजधानियों में से 12वीं राजधानी है जिस पर उग्रवादियों का कब्जा हो गया है

वि7 ब्रिटेन गोलीबारी

ब्रिटेन के शहर में हुई गोलीबारी में संदिग्ध बंदूकधारी समेत छह लोगों की मौत : पुलिस

लंदन, दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड की पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्लाईमाउथ शहर में हुई “गोलीबारी की गंभीर घटना” में संदिग्ध हमलावर समेत छह लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना नहीं बताया है।

खेल7 खेल गोल्फ महिला अदिति

अदिति, त्वेसा ने स्कॉटिश ओपन में निराशाजनक शुरुआत की

डम्बर्नी लिंक्स (स्कॉटलैंड), ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां स्कॉटिश ओपन में पांच ओवर 77 के निराशाजनक स्कोर के साथ शुरुआत की जिससे वह पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से 129वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह