लाइव न्यूज़ :

मुख्य समाचार दोपहर दो बजे

By भाषा | Updated: May 6, 2021 14:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि39 न्यायालय लीड चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के खिलाफ मद्रास उच्च न्यायालय की टिप्पणियां न्यायिक आदेश का हिस्सा नहीं है : उच्चतम न्यायालय

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के मामले बढ़ने के लिए निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार ठहराने वाली मद्रास उच्च न्यायालय की आलोचनात्मक टिप्पणियों को हटाने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि ये न्यायिक आदेश का हिस्सा नहीं है और साथ ही उसने मीडिया को न्यायिक कार्यवाही के दौरान टिप्पणियों की रिपोर्टिंग करने से रोकने का अनुरोध भी ठुकरा दिया। न्यायालय ने कहा कि यह एक ‘‘प्रतिगामी’’ कदम होगा।

दि36 अजित दूसरी लीड निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोविंद, नायडू, मोदी सहित कई नेताओं ने जताया शोक

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

दि7 वायरस मामले

भारत में कोविड-19 के 4.12 लाख नए मामले, 3,980 लोगों की मौत

नयी दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन एक नया रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और बृहस्पतिवार को संक्रमण के 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए तथा 3,980 लोगों ने जान गंवाई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,10,77,410 हो गए और मृतकों की संख्या 2,30,168 पर पहुंच गई।

दि15 गृह मंत्रालय लीड बंगाल

गृह मंत्रालय ने बंगाल हिंसा की जांच के लिए चार-सदस्यीय दल का गठन किया

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के कारणों की पड़ताल करने और राज्य में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया है।

प्रादे9 कश्मीर लीड मुठभेड़

कश्मीर में मुठभेड़ में अल-बद्र के तीन आतंकवादी मारे गए, एक ने किया आत्मसमर्पण

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बृहस्पतिवार को एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए जबकि एक आतंकवादी ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

प्रादे16 केरल वायरस लॉकडाउन

केरल ने आठ मई से लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की

तिरुवनंतपुरम : केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण आठ मई से राज्य में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

दि31 स्वास्थ्य टीका राज्य

राज्यों के पास कोविड-19 रोधी टीके की 89 लाख से ज्यादा खुराकें हैं उपलब्ध : केंद्र

नयी दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 89 लाख से ज्यादा खुराकें हैं और अगले तीन दिनों में उन्हें 28 लाख और खुराकें दी जाएंगी।

दि38 न्यायालय वायरस ऑक्सीजन

दिल्ली को पांच मई को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की : केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया

नयी दिल्ली: केंद्र ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने न्यायालय के आदेश का पालन किया और कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली को 700 मीट्रिक टन के बजाय 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की है।

दि32 दिल्ली अदालत लीड व्हाट्सऐप सीसीआई

उच्च न्यायालय ने फेसबुक, व्हाट्सऐप की अपील पर सीसीआई से मांगा जवाब

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से फेसबुक और व्हाट्सऐप की उन अपील पर जवाब मांगा जिसमें मैसेजिंग ऐप की नयी गोपनीयता नीति की जांच का आदेश देने के खिलाफ उनकी याचिकाओं को खारिज करने के एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी गई है।

वि14 पाक जाधव

पाकिस्तानी अदालत ने जाधव मामले में भारत से सहयोग करने को कहा

इस्लामाबाद : कुलभूषण जाधव की मौत की सजा के मामले की सुनवाई कर रही पाकिस्तानी की एक शीर्ष अदालत ने भारत से मामले में कानूनी कार्यवाही में सहयोग करने के लिए कहा है। साथ ही उसने कहा कि अदालत में पेश होने का मतलब संप्रभुत्ता में छूट नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान