लाइव न्यूज़ :

मुख्य समाचार दोपहर दो बजे

By भाषा | Updated: April 7, 2021 14:23 IST

Open in App

दिल्ली, सात अप्रैल बुधवार दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं:

दि11 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 1.15 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, 630 लोगों की मौत

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1.15 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और ये देश में वैश्विक महामारी फैलने की शुरुआत होने के बाद से संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,01,785 हो गयी है।

दि6 मोदी स्वास्थ्य विश्व

स्वास्थ्य दिवस पर प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से बचाव संबंधी सभी उपायों को अपनाने का आग्रह किया

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर लोगों से मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और कोविड-19 महामारी से बचाव संबंधी सभी उपायों को अपनाने का अनुरोध किया।

अर्थ19 आरबीआई वृद्धि

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 10.5 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के अनुमान को बरकरार रखा

मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 10.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा, और कहा कि कोविड-19 संक्रमण में बढ़ोतरी ने आर्थिक वृद्धि दर में सुधार को लेकर अनिश्चितता पैदा की है।

दि14 कांग्रेस राहुल टीका

कोरोना के टीके की जरूरत पर बहस हास्यास्पद, हर भारतीय सुरक्षित जीवन का हकदार: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के सभी नागरिकों के लिए कोरोना के टीके की पैरवी करते हुए बुधवार को कहा कि इस टीके की जरूरत को लेकर बहस करना हास्यास्पद है तथा हर भारतीय सुरक्षित जीवन का मौका पाने का हकदार है।

प्रादे34 उप्र दूसरी लीड मुख्तार जेल

मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस

बांदा/लखनऊ (उप्र), उत्तर प्रदेश पुलिस ने करीब दो साल पंजाब की जेल में रहे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक एवं गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को बुधवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच बुंदेलखंड की बांदा जेल में स्थानांतरित किया।

प्रादे40 तमिलनाडु चुनाव प्रतिशत

तमिलनाडु में 72.78 प्रतिशत मतदान हुआ : निर्वाचन आयोग

चेन्नई, तमिलनाडु में छह अप्रैल को 234 विधानसभा सीटों पर 72.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

दि17 दिल्ली रात्रिकालीन कर्फ्यू

शादी दिल्ली में रात्रिकालीन कर्फ्यू से शादियों पर छाए संकट के बादल

नयी दिल्ली, दिल्ली में सोमवार तक जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़े विवाह की तैयारियों को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में लगे रात्रिकालीन कर्फ्यू ने उन्हें परेशानी में डाल दिया है और अब वे एक बार फिर शादी की तारीख, समारोह स्थल और उसके ‘‘समय’’ पर विचार करने लगे हैं।

अर्थ20 आरबीआई राज्य

आरबीआई ने राज्यों के लिए 51,560 करोड़ रुपये की अंतरिम डब्ल्यूएमए सीमा को सितंबर तक बढ़ाया

मुंबई, सात अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को राज्यों के लिए 51,560 करोड़ रुपये की अंतरिम अर्थोपाय अग्रिमों (डब्ल्यूएमए) की सीमा को सितंबर तक बढ़ा दिया, ताकि उन्हें कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से पैदा हुए वित्तीय तनाव से निपटने में मदद मिल सके।

वि16 अमेरिका ईरान वार्ता

अमेरिका को ईरान परमाणु वार्ता में जल्द कोई बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद नहीं

वाशिंगटन, अमेरिका के विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि विएना में शुरू हुई ईरान परमाणु वार्ता में जल्द ही कोई बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद नहीं है और आगे की ‘‘बातचीत मुश्किल’’ होगी।

खेल12 खेल तीरंदाजी टीका

ओलंपिक के लिए जाने वाले तीरंदाजों को कोविड-19 का दूसरा टीका भी लगा

पणजी, तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय तीरंदाजों को बुधवार को कोविड-19 का दूसरा टीका भी लग गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं