लाइव न्यूज़ :

मुख्य समाचार दोपहर दो बजे

By भाषा | Updated: April 6, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल भाषा की विभिन्न फाइलों से मंगलवार दोपहर दो बजे तक जारी प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :

दि20 दिल्ली वायरस कर्फ्यू

दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार ने राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

प्रादे30 बंगाल चुनाव ईवीएम

तृणमूल नेता के घर पर वीवीपैट और ईवीएम मिले, चुनाव अधिकारी निलंबित

उलुबेरिया (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर पर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और लगभग इतनी ही संख्या में वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन मिलने के बाद एक चुनाव अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

दि22 मोदी भाजपा विपक्ष

‘राजनीतिक अस्थिरता’ पैदा करने के लिए सोची-समझी रणनीति के तहत हो रही है साजिश: मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर देश में ‘‘राजनीतिक अस्थिरता’’ पैदा करने के लिए उनकी सरकार के खिलाफ एक सोची-समझी रणनीति के तहत ‘‘भ्रम व अफवाहें’’ फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे प्रयासों से देश को लंबे समय तक नुकसान पहुंचेगा।

दि23 कांग्रेस राहुल राफेल

राहुल ने राफेल सौदे से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट को लेकर सरकार पर निशाना साधा

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे में एक बिचौलिये को 11 लाख यूरो (करीब 9.5 करोड़ रुपये) का भुगतान किए जाने के दावे संबंधी फ्रांसीसी मीडिया की एक खबर को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि व्यक्ति जो कर्म करता है उसका फल सामने आ जाता है तथा इससे कोई बच नहीं सकता।

दि17 न्यायालय रमण सीजेआई

न्यायमूर्ति रमण होंगे अगले प्रधान न्यायाधीश

नयी दिल्ली : न्यायमूर्ति नूतलपति वेंकट रमण को मंगलवार को भारत के अगले प्रधान न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया गया।

दि16 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के 96,982 नए मामले

नयी दिल्ली : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 96,982 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,26,86,049 हो गई।

प्रादे19 पंजाब अंसारी

मुख्तार अंसारी को हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम पंजाब पहुंची

चंडीगढ़ : पंजाब के रूपनगर जिले की जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मंगलवार को रूपनगर पहुंची। गैंगस्टर से नेता बना अंसारी उत्तर प्रदेश में कई मामलों में वांछित है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

दि7 कांग्रेस प्रियंका असम

प्रियंका ने असम में चुनाव आयोग के गैरजिम्मेदार होने और भाजपा पर नकारात्मक राजनीति का आरोप लगाया

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच मंगलवार को चुनाव आयोग के गैरजिम्मेदार होने और भाजपा पर नकारात्मक राजनीतिक करने का आरोप लगाया।

प्रादे56 तमिलनाडु लीड मतदान

तमिलनाडु में 11 बजे तक 26 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का किया इस्तेमाल

चेन्नई : तमिलनाडु में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है और सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं और तमाम सेलिब्रिटीज ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिन लोगों ने मतदान किया है उनमें अन्नाद्रमुक के के पलानीस्वामी, ओ पनीरसेल्वम, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, अभिनेता रजनीकांत एवं कमल हासन जैसे लोग शामिल हैं।

प्रादे57 बंगाल मोदी

मुसलमानों से एकजुट हो जाने की अपील कर ममता ने किया ‘सेल्फ गोल’: मोदी

कूचबिहार : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला और कहा दावा किया कि वोटों का बिखराव ना हो इसके लिए मुसलमानों के एकजुट हो जाने की उनकी अपील स्पष्ट करती है कि तृणमूल कांग्रेस विधानसभा चुनाव का जंग हार गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों