लाइव न्यूज़ :

मुख्य समाचार दोपहर दो बजे

By भाषा | Updated: November 12, 2020 14:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर भाषा की अलग अलग फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य खबरें इस प्रकार हैः-

अर्थ10 सीतारमण अर्थव्यवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था में जोरदार ढंग से सुधार हो रहा है: सीतारमण

नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक लंबे और कड़े लॉकडाउन के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत में जोरदार सुधार देखने को मिल रहा है।

दि6 वायरस लीड मामले

भारत में कोविड-19 के मामले बढ़कर 86,83,916 हुए

नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 47,905 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 86,83,916 हो गए। वहीं देश में अभी तक 80,66,501 लोग संक्रमण मुक्त भी हो चुके हैं।

दि15 वायरस अदालत मामले

अदालत ने दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए बृहस्पतिवार को ‘‘सब गतिविधियों को खोलने’’ के लिए आप सरकार पर सवाल उठाया।

दि12 राहुल अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी के कदमों के कारण मंदी में चला गया देश: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट संबंधी अनुमान को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से उठाए गए कदमों के कारण देश पहली बार मंदी में चला गया है।

दि14 आईसीएमआर वायरस टीका

‘कोविशिल्ड’ टीके के तीसरे चरण के ‘क्लिनिकल ट्रायल’ के लिए आईसीएमआर, एसआईआई ने पंजीकरण किया पूरा

नयी दिल्ली, पुणे स्थित ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (एसआईआई) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भारत में कोविड-19 के टीके ‘कोविशील्ड’ के तीसरे चरण के ‘क्लिनिकल ट्रायल’ के लिए 1,600 प्रतिभागियों का पंजीकरण पूरा होने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

प्रादे12 महाराष्ट्र नौसेना लीड पनडुब्बी

भारतीय नौसेना ने ‘स्कॉर्पीन’ श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी का जलावतरण किया

मुंबई, भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी ‘वजीर’ का दक्षिण मुंबई स्थित मझगांव गोदी में बृहस्पतिवार को जलावतरण किया, जो दुश्मन के रडार से बचने और आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है।

प्रादे14 जम्मू कश्मीर गोलाबारी

पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास चार सेक्टरों में गोलाबारी की

जम्मू, पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित चार सेक्टरों के सीमावर्ती इलाकों और चौकियों पर भारी गोलीबारी और गोलाबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि17 सऊदी दूतावास गोलीबारी

द हेग में सऊदी दूतावास पर गोलीबारी; कोई हताहत नहीं

द हेग, द हेग में सऊदी अरब के दूतावास पर बृहस्पतिवार सुबह गोलीबारी की गई। गोलीबारी में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और पुलिस घटना की जांच कर रही है। डच पुलिस ने यह जानकारी दी।

वि13 आसियान सम्मेलन

क्षेत्रीय नेताओं के साथ आसियान सम्मेलन ऑनलाइन शुरू

हनोई, दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन ‘आसियान’ का शिखर सम्मेलन बृहस्पतिवार को कोविड-19 महामारी की वजह से ऑनलाइन शुरू हुआ जिसके शुरुआती सत्र में वियतनाम के प्रधानमंत्री ने सदस्य देशों के समक्ष मौजूद चुनौतियों को रेखांकित किया।

खेल11 खेल हॉकी भारत टेटे

भारत के लिये लगातार अच्छा खेलना चाहती हूं : टेटे

बेंगलुरू, पिछले साल भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह बनाने वाली डिफेंडर सलीमा टेटे लगातार अच्छा प्रदर्शन करके तोक्यो ओलंपिक की टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित