लाइव न्यूज़ :

पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी जी की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: December 29, 2019 05:51 IST

तटीय क्षेत्र का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा स्वामी जी को देखने अस्पताल पहुंचे।  मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि स्वामीजी का स्वास्थ्य हर पल बिगड़ रहा है और डॉक्टर अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती स्वामी जी की शिष्या हैं।उमा भारती ने उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोगों के श्रद्धेय और दुर्लभतम संत बताया।

पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी जी की हालत गंभीर है और डॉक्टरों ने शनिवार को कहा कि उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। पेजावर मठ उडुपी के 'अष्ट' मठों में से एक है।  मठ के अधिकारियों ने कहा कि स्वामी जी की इच्छा के अनुसार रविवार को उन्हें अस्पताल से मठ ले जाने का फैसला किया है।

स्वामी जी के कनिष्ठ विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामीजी ने कहा कि उनका इलाज मठ में जारी रहेगा। मणिपाल के कस्तूरबा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, ‘‘श्री विश्वेश तीर्थ स्वामी जी की हालत बहुत गंभीर है और उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। वे अचेत हैं और जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं।’’

   

स्वामी (88) को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद 20 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं। डॉक्टरों ने पहले कहा था कि स्वामी जी का निमोनिया का इलाज चल रहा था। विश्वप्रसन्ना तीर्थ स्वामीजी ने कहा कि उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें मठ में स्थानांतरित किया जाएगा और वहां आगे के इलाज के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पूरा प्रयास कर रहे हैं। स्थिति में सुधार के कोई संकेत नहीं हैं। इसलिए हमने अपने गुरु को रविवार को आवश्यक जीवन समर्थन प्रणाली के साथ मठ में स्थानांतरित करने का फैसला किया है।      

तटीय क्षेत्र का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा स्वामी जी को देखने अस्पताल पहुंचे।  मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि स्वामीजी का स्वास्थ्य हर पल बिगड़ रहा है और डॉक्टर अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टर कह रहे हैं कि कोई सुधार नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सब कुछ भगवान कृष्ण पर छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को उडुपी में ही रहने का फैसला किया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती स्वामी जी की शिष्या हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने गुरु के ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रही हैं। उमा भारती ने उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोगों के श्रद्धेय और दुर्लभतम संत बताया। उमा भारती ने कहा, ‘‘मेरे लिए वह न केवल गुरु हैं बल्कि पिता की तरह हैं। मैं उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हूं, क्योंकि समाज को स्वामी जी की बहुत जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे गुरु एक कर्म योगी हैं और उन्होंने हम सभी को कर्म योगी बनने की शिक्षा दी।’’ उमा करीब एक सप्ताह से उडुपी में ही हैं। उमा ने 1992 में स्वामी जी से संन्यास दीक्षा ली थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल