लाइव न्यूज़ :

एम्स कोविड कार्यबल के प्रमुख ने अन्य विभागों से और डॉक्टरों की मांग की

By भाषा | Updated: April 22, 2021 12:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मेडिसीन विभाग के प्रमुख डॉ. नवनीत विग ने अन्य विभाग के अपने सहकर्मियों से अनुरोध किया है कि वे उनके यहां कार्य कर रहे 80 प्रतिशत रेजीडेंट डॉक्टरों को कोविड-19 इलाज के लिए मुहैया कराएं।

अस्पताल के कोविड-19 कार्यकल के प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा रहे डॉ.विग ने अतिआवश्यक अनुरोध में कहा कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की बढ़ती चिंताजनक संख्या और अस्पताल में इलाज के लिए कई हिस्सों को तैयार करने की वजह से मानवबल (डॉक्टर व सहायक चिकित्सा कर्मी) की जरूरत कई गुना तक बढ़ गई है।

उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा, ‘‘इस मांग को पूरा करने के लिए निदेशक के निर्देश पर अनुरोध किया जाता है कि आप रेजीडेंट डॉक्टरों का 80 प्रतिशत और चिकित्सा शिक्षण के 80 प्रतिशत सदस्यों को कोविड-19 प्रबंधन (इलाज) के लिए मुहैया कराएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कृपया कर आपके विभागों में कार्यरत रेजीडेंट डॉक्टरों और चिकित्सा शिक्षकों की तत्काल सूची मुहैया कराएं ताकि यथाशीघ्र कोविड-19 ड्यूटी के लिए रोस्टर (ड्यूटी आवंटन) को अंतिम रूप दिया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर