लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस से मौत हुई, मामलों की संख्या 59 हजार पार

By भाषा | Updated: June 22, 2020 05:22 IST

अब तक कोविड-19 के कारण दिल्ली पुलिस के नौ जवानों की मौत हो चुकी है और 800 से अधिक कर्मी वायरस से संक्रमित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस के 200 से अधिक कर्मी संक्रमण से अब तक ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस मिले हैं

दिल्ली पुलिस के 47 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल की रविवार को कोविड-19 के कारण मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ललित कुमार दिल्ली सशस्त्र पुलिस (डीएपी) की चौथी बटालियन में कार्यरत थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के हल्के लक्षण के बाद जीटीबी अस्पताल में बुधवार को हेड कांस्टेबल की कोविड-19 जांच की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट आने पर कुमार को संक्रमित पाया गया और उन्हें उसी दिन पंचशील अस्पताल ले जाया गया था, जब बुखार और सांस फूलने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। अगले दिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।  दिल्ली पुलिस के 200 से अधिक कर्मी संक्रमण से अब तक ठीक हो चुके हैं। 

वहीं राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 60 हजार होने के बाद सरकार शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की रणनीति को मजबूत बनाने में जुट गयी है ताकि संक्रमण को बड़े इलाके में फैलने से रोका जा सके। गौरतलब है कि शहर में पिछले 24 घंटे में और 3,000 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 2,175 लोग की मौत हुई है। अभी तक कुल 59,746 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

जेल में कोरोना वायरस से कैदी की मौत

 राष्ट्रीय राजधानी के मंडोली जेल में 62 वर्षीय कैदी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है। दिल्ली की जेलों में संक्रमण से यह पहली मौत है। कैदी कंवर सिंह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। दिल्ली में तीन जेल हैं, तिहाड़, रोहिणी और मंडोली। अभी तक कुल 23 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 16 का इलाज को चुका है और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

राज्य में फिलहाल 24,558 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है जबकि 33,013 लोग या तो इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या शहर से बाहर जा चुके हैं। उसमें कहा गया है कि दिल्ली में अभी तक कुल 3,70,014 नमूनों की जांच की गई है। उसमें कहा गया है कि शहर में 12,106 कोविड-19 मरीज अपने घरों में पृथक-वास में रह रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया