लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में इमारत गिरने से हेड कांस्टेबल की मौत, एक अन्य घायल; मुआवजे की घोषणा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:41 IST

Open in App

मदुरै/चेन्नई, 22 दिसंबर मदुरै में बुधवार को एक पुरानी इमारत गिरने से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए हेड कांस्टेबल के परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश स्टालिन ने दिया है।

बुधवार तड़के, दो हेड कांस्टेबल रात्रि गश्त की ड्यूटी पर मदुरै की सड़क पर खड़े थे, उसी दौरान यह पुरानी इमारत उनपर गिर पड़ी।

दुर्घटना में हेड कांस्टेबल सरवणन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेड कांस्टेबल कन्नन के सिर में गंभीर चोट लगी है, और हाथ की हड्डी टूट गई है। उनका इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया