लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर में हेड कांस्टेबल, एक अन्य व्यक्ति रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 11:29 IST

Open in App

जयपुर, 14 जून राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने सोमवार को पुलिस थाना (ग्रामीण) बाड़मेर के एक हेड कांस्टेबल और बिचौलिए का काम करने वाले एक व्यक्ति को कथित तौर पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसके भाई के होटल से जुड़े अवैध शराब के मामले में कार्रवाई नहीं करने तथा जमानत दिलवाने में मदद के लिए पुलिस थाना (ग्रामीण) बाड़मेर के हेड कांस्टेबल उगमदान चारण रिश्वत की मांग कर रहा था। उसने बिचौलिए के रूप में इस्माईल के माध्यम से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर सोमवार को कार्रवाई करते हुये इस्माईल को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी इस्माईल ने पूछताछ में बताया कि उसने यह रिश्वत राशि आरोपी हेड कांस्टेबल उगमदान के लिये ली। बाद में उगमदान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों पर एसीबी के विभिन्न दलों द्वारा तलाशी की कार्रवाई की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos