लाइव न्यूज़ :

हेड कांस्टेबल ने विधायक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पिटाई का मामला दर्ज करवाया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 23:37 IST

Open in App

जयपुर, 14 जून राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने विधायक रमिला खडिया और उनके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और उसकी पिटाई करने का मामला दर्ज करवाया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह ने बताया कि कुशलगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल महेन्द्र नाथ की ओर से सोमवार को विधायक रमिला खडिया और उनके साथियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा और पुलिसकर्मी को पीटने का मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार, रविवार रात को कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के लिये ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल ने जब एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की तो उसने कांस्टेबल के साथ अभ्रदता की और विधायक को मौके पर बुला लिया।

सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल का आरोप है कि उसे थप्पड़ विधायक ने ही मारा है। उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर विधायक और उनके साथियो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विधायक से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू