लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस प्रवेश परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी के इस्तेमाल को लेकर हेड कांस्टेबल व बेटा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 4, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली पुलिस प्रवेश परीक्षा के दौरान फर्जी अभ्यर्थी का इस्तेमाल करने के आरोप में एक हेड कांस्टेबल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान हेड कांस्टेबल विनीत और उसके बेटे कशिश के तौर पर हुई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दूरस्थ शिक्षा से स्नातक कर रहे कशिश (21) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद के लिए आवेदन किया था।

उसने अपने परीक्षा केंद्र के तौर पर बिहार के मुजफ्फरपुर को चुना।

पुलिस ने बताया कि परीक्षा पिछले साल 27 नवंबर को हुई थी। कशिश की जगह केंद्र पर कोई और व्यक्ति पहुंचा और इम्तिहान दिया।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कुछ गड़बड़ पाई और उसने दिल्ली पुलिस में इस बाबत शिकायत की।

अधिकारी ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और विनीत तथा कशिश को रविवार को शहर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान