लाइव न्यूज़ :

हेडकांस्टेबल और भू-अभिलेख निरीक्षक रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 31, 2020 17:05 IST

Open in App

जयपुर, 31 दिसम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग कार्रवाई में एक हेड कांस्टेबल और भू अभिलेख निरीक्षक को कथित तौर पर रिश्वत लेने के लिए गिरफ्तार किया।

एसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि ब्यूरो के एक दल ने बृहस्पतिवार को भीलवाड़ा जिले के पंडेर पुलिस थाने में तैनात एक हेडकांस्टेबल को कथित तौर पर सात हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह ने बताया कि आरोपी हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार ने परिवादी से उसके और उसके परिवार के नाम दर्ज प्राथमिकी में से नाम काटने की एवज में 10000 रूपये की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया, ‘‘सत्यापन के दौरान पता चला कि आरोपी ने परिवादी से 3000 रूपये प्राप्त करके सात हजार रूपये की और मांग की। दल ने बृहस्पतिवार को आरोपी को परिवादी से सात हजार रूपये लेते हुए गिरफ्तार किया।’’

उन्होंने बताया कि दल ने रिश्वत की राशि बरामद कर ली है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि जैसलमेर के पोकरण के सत्याया तहसील में तैनात भू अभिलेख निरीक्षक आरोपी लक्ष्मण सिंह ने परिवादी से फसल बीमा एवं गिरदावरी में दावे के लिये बीमा कंपनी को नाम भिजवाने की एवज में आठ हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी।

सोनी ने बताया कि ब्यूरो के एक अन्य दल ने आरोपी लक्ष्मण सिंह को बृहस्पतिवार को परिवादी से आठ हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो