लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव जीतने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं आएगी क्योंकि उन्होंने ‘पैसे बांटे’ हैंः महाराष्ट्र के मंत्री बबनराव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2019 20:38 IST

अपने इस बयान के कारण भाजपा नेता निशाने पर हैं। उनकी पार्टी भाजपा ने बुधवार को कहा कि जिस ऑडियो-वीडियो क्लिप में लोणीकर नजर आ रहे हैं, सबसे पहले उसकी सत्यता की पुष्टि की जानी चाहिए। वहीं, कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग करते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) में अर्जी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देलोणीकर के पास जल आपूर्ति विभाग है, वह मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले में परतूर से उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने लोणीकर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।

महाराष्ट्र के मंत्री बबनराव लोणीकर ने कैमरे पर कथित तौर पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जीतने में उन्हें कोई मुश्किल नहीं आयेगी क्योंकि उन्होंने ‘‘पैसे बांटे’’ हैं।

अपने इस बयान के कारण भाजपा नेता निशाने पर हैं। उनकी पार्टी भाजपा ने बुधवार को कहा कि जिस ऑडियो-वीडियो क्लिप में लोणीकर नजर आ रहे हैं, सबसे पहले उसकी सत्यता की पुष्टि की जानी चाहिए। वहीं, कांग्रेस ने उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग करते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) में अर्जी दी है।

लोणीकर के पास जल आपूर्ति विभाग है, वह मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले में परतूर से उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने लोणीकर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रत्नाकर महाजन ने ईसीआई को पत्र लिखकर कहा कि लोणीकर को जालना में एक चुनावी रैली में कैमरे पर यह कहते सुना जा सकता है कि चुनाव जीतने में उन्हें कोई समस्या नहीं आने वाली है क्योंकि उन्होंने ‘‘पैसे बांटे’’ हैं।

महाजन ने कहा, ‘‘यह साबित करता है कि मंत्री चुनाव जीतने के लिये भ्रष्ट तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ईसीआई को मंत्री के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करना चाहिए और तत्काल उनकी उम्मीदवारी रद्द कर देनी चाहिए।’’

मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे अपने पत्र के साथ उन्होंने मंत्री के भाषण का लिंक भी भेजा। हालांकि प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि उम्मीदवार के खिलाफ सिर्फ आरोप लगाने के बजाय मामले में उचित प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग को शिकायत दायर कर सकती है जो सबसे पहले कथित क्लिप की पुष्टि करेगी।’’ भंडारी ने कहा, ‘‘उम्मीदवार के खिलाफ आरोप लगाने के बजाय उचित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। हम लोग फैसले का स्वागत करेंगे।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी