लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक CM कुमारस्वामी के बेटे निखिल की राजनीति में एंट्री, मांड्या लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव 

By भाषा | Updated: March 14, 2019 20:58 IST

एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि निखिल इस संसदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री एवं जदएस प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के पुत्र निखिल पार्टी के गढ़ माने जाने वाले मांड्या लोकसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। यहां से करीब 90 किलोमीटर दूर मांड्या में पार्टी की एक रैली के दौरान देवगौड़ा ने कहा, ‘‘पार्टी के सभी नेताओं से विचार-विमर्श के बाद हमारी पार्टी ने मांड्या लोकसभा सीट से निखिल की उम्मीदवारी को चुना है।’’ 

कुमारस्वामी ने कहा कि निखिल इस संसदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे।

पद का इस्तेमाल कर अपने परिवार को बढ़ावा देने के भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वह धन हासिल करने के लिये नहीं बल्कि राज्य के लोगों के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक और यहां की जनता मेरी संपत्ति है, धन नहीं। मैं पैसे बनाने के लिये काम नहीं कर रहा हूं।’’ 

कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा लागू की गयी कर्ज माफी की योजना से समूचे राज्य के किसानों को लाभ पहुंचा है। देवगौड़ा के बड़े बेटे एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री एच डी रेवन्ना के पुत्र प्रांजल रेवन्ना पार्टी के गढ़ हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां से जदएस प्रमुख प्रतिनिधित्व करते हैं। कर्नाटक में कांग्रेस 20 सीटों पर और जदएस आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावएचडी कुमारस्वामीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया